भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था का सफल क्रियान्वयन के लिए उपसरपंच एवं पंचों की सहभागिता करें सुनिश्चित -राजेश जैन

1,039
Above News

उपसरपंच संगठन महासमिति के संचालक प्रभाकर तिवारी ने जिला सीईओ राजेश जैन का व्यक्त किया आभार 

अखिलेश कुमार शर्मा की खास रिपोर्ट 

शहडोल। उपसरपंच संगठन महासमिति लगातार प्रशासन से मांग कर रही थी कि त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था एवं शासन की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन के लिए उप सरपंच एवं पंचों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए एवं योजनाओं की जानकारी तथा प्रशिक्षण भी दिया जाए इन बिंदुओं पर गंभीरता से ध्यान देते हुए जिला पंचायत सीईओ राजेश जैन के द्वारा जिले के सभी जनपद पंचायत सीईओ को आदेश जारी करते हुए अपने आदेश में कहा कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहपारू, ब्यौहारी, जयसिंहनगर, सोहागपुर, बुढार जिला शहडोल (म.प्र.) त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था के अन्तर्गत शासन प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओ एवं कार्यक्रमों की जानकारी, पारदर्शिता, सहभागिता एवं सफलता हेतु चयनित जन प्रतिनिधियों (उपसरपंच एवं पंच) को आवश्यक रूप से दिए जाए जिला पंचायत सीईओ ने अपने आदेश में लिखा कि प्रभाकर तिवारी, संस्थापक / अध्यक्ष उप सरपंच संगठन महासमिति जिला – शहडोल का पत्र क्र. – 08 दिनांक- 11.03.2024 अपने पत्र में प्रभाकर तिवारी, संस्थापक / अध्यक्ष उप सरपंच संगठन महासमिति जिला शहडोल (म.प्र.) के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था के अन्तर्गत शासन प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओ एवं कार्यक्रमों की जानकारी,पारदर्शिता, सहभागिता एवं सफलता हेतु चयनित जन प्रतिनिधियों उपसरपंच एवं पंचों को योजनाओं के क्रियान्वयन में सहभागी बनाना एवं जन हित में आवश्यक प्रशिक्षण दिए जाने का अनुरोध किया गया है।

जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने आदेशित करते हुए जिले के सभी जनपद पंचायत सीईओ को आदेश जारी करते हुए अपने आदेश में कहा कि भविष्य में उपसरपंचों एवं पंचों को भी कार्यक्रम में शामिल किया जाए। वही उपसरपंच संगठन महासमिति के संचालक प्रभाकर तिवारी ने कहा कि सरल सहज स्वभाव के धनी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन का संगठन की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के अंतर्गत ग्राम पंचायत के संचालन मे सरपंच उप सरपंच एवं पंच की सहभागिता सुनिश्चित करना मुख्य लक्ष्य है  जिससे ग्राम पंचायत के विकास में पारदर्शिता लाइ जा सके तथा केंद्र व राज्य सरकार के जन कल्याणकारी लाभ योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना एवं विकास के कार्यों में गुणवत्ता युक्त कार्य कराए जाना यह ग्राम पंचायत के कार्य है अभी तक शासन की योजनाओं को क्रियान्वयन हेतु जिला व जनपद स्तर से कोई भी सूचना या ट्रेनिंग सिर्फ सरपंच एवं सचिव को दिया जाता था शेष जनप्रतिनिधियों उपसरपंच एवं पंचों को न शासन की योजनाओं का पता चल पाता था ना ही उनको किसी प्रकार की प्रशिक्षण दिया जाता था ना ही कभी जिला एवं जनपद पंचायत में उनको बुलाया जाता था जिससे उपसरपंचों एवं पंचों को कोई जानकारी ही नहीं मिल पाती थी जिस कारण वह अपने क्षेत्र के विकास करने में कोई सहयोग नहीं कर पाते थे जिसके कारण पंचों एवं उपसरपंचों का उनके क्षेत्र में उनकी उपेक्षा होती थी उपसरपंच संगठन महा समिति के लगातार प्रयासों से यह आदेश सरल सहज स्वभाव के धनी राजेश जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल  के द्वारा आदेश जारी किया गया जो निश्चित ही ग्राम विकास एवं विकास के कार्यों में पारदर्शिता सबकी सहभागिता सुनिश्चित होगी जिसके लिए उपसरपंच संगठन महा समिति की ओर से सहज सरल स्वभाव की धनी राजेश जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं ।वही उपसरपंच संगठन महासमिति के जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारीयों ने संगठन को मिली पहली सफलता पर संगठन के संचालक प्रभाकर तिवारी को बधाई प्रेषित की है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper