जिले में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान अंतर्गत जसो थाना परिसर में किया गया पौधरोपण

तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट
सतना : जिले में चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम‘‘ के तहत गुरूवार को पुलिस विभाग द्वारा जिला मुख्यालय सहित सम्पूर्ण जिले में स्थित थाना परिसरों में पुलिसकर्मियों द्वारा पौधरोपण किया गया। जसो थाना प्रभारी रोहित यादव के नेतृत्व में थाना परिसर में पौधरोपण किया गया। थाना प्रभारी रोहित यादव ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन हेतु शुरू किए गए एक पेड़ मॉ के नाम अभियान अंतर्गत सम्पूर्ण जिले में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से भी इस अभियान में सहभागिता कर पौधरोपण की अपील की है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.