भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जनपद पंचायत अंबाह की अधिकतर पंचायत में मस्टर रोल में हो रहा फर्जीवाड़ा

1,466
Above News

अंबाह : मुरैना जिले के अंर्तगत आने वाली जनपद पंचायत अंबाह की पंचायतों में फर्जी मस्टर रोल बनाकर कर रहे है फर्जीवाड़ा, अंबाह विकासखण्ड में पंचायत प्रतिनिधि सचिव और रोजगार सहायक द्वारा वहीं हर काम में कमाई के चक्कर में कायदे कानून ताक पर रखकर कायदे कानून के पालन से बेपरवाह हैं। उन्हें न जांच की चिंता है, न अधिकारियों का डर है।
मनरेगा के काम मशीनों से कराके फर्जी मस्टर भरे जा रहे हैं। हमारी टीम ने जब जांच पड़ताल की तो ग्राम पंचायत में 200 से 300 मनरेगा मजदूरों की संख्या देखी गई और धरातल पर कोई भी मजदूर मौजूद नहीं पाया जाता हैं।
ग्राम पंचायत में सीसी रोड़ निर्माण कार्य हो या तालाब निर्माण कार्य या फिर अन्य ग्राम पंचायत के तहत होने वाला कार्य।
ग्राम पंचायतो में जेसीबी जैसी मशीनों से कार्य कराए जा रहे है । या फिर ठेकेदारों को ठेका दे दिए जाते है और कागजों में फर्जी मनरेगा मजदूरों के मस्टर रोल बनाकर शासन के पैसों का बन्दर बांट चल रहा है । हमने लोगों से जानने की कोशिश की और लोगों से पूछा तो मनरेगा से कार्य केवल कागजों में और शासन के पैसों की हड़पने का कार्य किया जा रहा हैं।
बड़ी बात तो देखो जनपद पंचायत में बैठ अधिकारों को भी इनके मस्टर रोल चैक न करके अच्छी तरह से पास भी हो जाते हैं।
लेकिन उच्च लेवल के अधिकारियों को इनके बारे मे जानकारी है या फिर जान कर भी अनजान बनने का ढोंग चल रहा है।
ग्राम पंचायत का उद्देश्य ग्राम पंचायत लेवल पर विकास को उच्च गुणवत्ता के कार्य करके पंचायत का विकास सुनिश्चित करना होता है लेकिन ग्राम पंचायतों में विकास कार्य के आड़ मे शासन के पैसे का बन्दर बांट चल रह हैं।
हमारी टीम जल्द से जल्द अंबाह जनपद पंचायत के तहत आने वाली पंचायतों में हो रहे भष्टाचार को उजागर कर आम जनता के सामने लाएगी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper