भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शिक्षक द्वारा पिटाई का मामला:निजी स्कूल के शिक्षक ने छात्र को पीटा, छात्र जख्मी

1,163
Above News

आशीष सिंह की रिपोर्टिंग

मुरैना/अंबाह थाना अंतर्गत ग्राम वरवाई स्थित निजी स्कूल के शिक्षक द्वारा पिटाई कर 9वीं कक्षा के छात्र को जख्मी किए जाने का मामला सामने आया है। रत्नबसाई निवासी आरती देवी ने बुधवार को केस का आवेदन थाने में दिया। आरोपों में करन की चाची ने बताया है कि उनका भतीजा करन राजू सिंह तोमर सी.एस पब्लिक स्कूल में पढ़ाई करता है। बुधवार की सुबह शिक्षक छतर सिंह तोमर ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। जिससे वह जख्मी हो गया। पिटाई के दौरान उसकी पीठ पर , जांग पर निशान, आंख के नीचे चोट आई है।
जानकारी के अनुसार रत्नबसाई निवासी आरती देवी ने बताया की उनके भतीजे करन राजू सिंह तोमर सी.एस.पब्लिक स्कूल में पढ़ने जाता हैं करन के पैर में मोच की चोट आने से प्रार्थना में खड़ा नहीं हो सकता जिससे गुस्सा में आकर सी.एस. पब्लिक स्कूल के शिक्षक ने उसे बेरहमी से पिटा उसमें उसकी पीठ, जांग, और आंख के नीचे चौट आई जिसकी फरियाद हमने अंबाह थाने में की ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper