मेंहदीघाट पर किया गया जनजागरूकता गोष्ठी का आयोजन

कन्नौज से जिला संवाददाता ऋषि जैन की रिपोर्टिंग
मेंहदीघाट पर किया गया जनजागरूकता गोष्ठी का आयोजन
जिला गंगा समिति के तत्वाधान में मेहंदी घाट पर जनजागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने गंगा से जुड़े गंगा प्रहरी, गंगा दूत और स्थानीय बच्चो को गंगा से जुड़कर उनको स्वच्छ रखने के लिए प्रोत्साहित किया।जिला परियोजना अधिकारी ने गोष्ठी में उपस्थित सभी गंगा सेवको से गंगा कूड़ा कचरा, कपड़ा न डालने के लिए आग्रह किया तथा अधिक से अधिक लोगो को गंगा से जोड़ने के लिए आग्रह किया। एडीएम, एसडीएम, ईओ, भारतीय वन्य जीव संस्थान के फील्ड असिस्टेंट शाबान खान, गंगा प्रहरी अर्चना, प्रतिभा, शिवानी, अकांक्षा, सूरज, अनस, आदि लोग मौजूद रहे।
Subscribe to my channel
Comments are closed.