भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अंबाह नगर पालिका द्वारा संचालित पशु हाट में पशु पर अत्याचार, ठेकेदार द्वारा की जाती है अवैध वसूली

772
Above News

अंबाह : अंबाह शहर में संचालित पशु हाट में नगर पालिका के द्वारा निर्धारित सभी नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है
गुरुवार के दिन अंबाह शहर में लगने वाली पशु हाट में पशुओं पर अत्याचारसा किया जा रहा है
इंसानियत को शर्मशार करे वाली हकीकत देखने को मिली है
छोटे हांथी जैसी गाड़ी में आठ से दस भैंसों को भरना या क्या नगर पालिका मुख्य अधिकारी द्वारा संचालित पशु हाट में क्या सुविधाएं है या क्या नहीं है । इसकी जानकारी भी नहीं की जाती । पशु हाट में आईसर जैसी गाड़ी में 20 से 25 पशुओं को भरा जाता है।
लेकिन ठेकेदरों को क्या केवल पैसों से मतलब होता है
एक गाड़ी में एक से दो पशु भरे जाने चाहिए लेकिन उसकी जगह पशुओं को जिस तरीखे से गाड़ी में भरा जाता है उसमें ऐसा महसूस होता है भरने वाले तो पशु से भी बेहतर है क्या?
नगर पालिका की लगने वाली पशु हाट में बकरियां, बैल, गाय, भैंस बड़ी संख्या में बिक्री होने के लिए दूर दराज से आते हैं।
आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी अपने पशु अंबाह में लगने वाले गुरुवार के हाट में ही बिक्री के लिए लाते हैं।
हाट में आने वाले पशु पालकों और व्यापारियों के लिए कोई उचित व्यवस्थाएं भी नहीं है

ठेकेदारों द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली

पशु हाट में पशु पालकों और व्यापारियों द्वारा पशु खरीदी बिक्री पर निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य वसूले जाने का भी ममला सामने आया हैं। अगर कोई पशु पालक निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली पर विरोध कार्य है तो उससे दादागिरि से पैसे वसूले जाते है आज अंबाह पशु हाट मेले में ठेकेदार द्वारा एक पशु पालक से धमकते हुई कहने में आया दो पशु है रूपए ₹800 लगेंगे जिसका वीडियो कैमरे में कैद हुआ ।
अधिक वसुली ठेकेदार किसकी मदद से करते हैं!?
सूत्रों का दावा है की प्रत्येक गुरूवार को लगने वाली हाट में पशु खरीदी या बिक्री पर निर्धारित मूल्य से अधिक वसूले जाते है
नपा द्वारा निर्धारित रेट 20रूपए की पर्ची के 100 रुपए वसूली जाते है जिसका वीडियो कैमरे में कैद हुए है ,क्या नपा द्वारा ठेके होने के बाद किसी भी प्रशासनिक अधिकारी द्वारा निरक्षण करने तक नहीं आते आम जनता के साथ हो रही लूट का जिम्मेदार कौन, किसी साठगांठ से होती है अवैध वसूली?

मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा फोन नहीं उठाया गया और व्ह्यासअप पर भी जानकारी करने की कोशिश की तो भी कोई रिप्लाई नहीं आया

शारिब कौंशर सीएमओ नपा अंबाह

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper