भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज में यूनिट परीक्षा का परिणाम घोषित

479
Above News

प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया(यूपी) के शिक्षा क्षेत्र सिकंदरपुर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाला गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज में शनिवार को नर्सरी से आठवीं तक की यूनिट टेस्ट फर्स्ट का परिणाम घोषित कर दिया गया। इस परीक्षा में प्रत्येक कक्षा में औसतन 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या लगभग 80 प्रतिशत से अधिक रही। वही अभिभावकों ने इस पेरेंट्स टीचर मीटिंग (पी टी एम) में बढ़ चढ़कर भाग लिया।मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य ने अभिभावकों को बताया कि पैरेंट्स टीचर मीटिंग के इस मौके को उन्हें कभी चूकना नहीं चाहिए। क्योंकि शिक्षक एवं अभिभावक दोनों के सामंजस्य से ही बच्चों के भविष्य को संवारा जा सकता है। वही प्रबंधक डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्त ने इस बात पर बल दिया कि अभिभावकों को शिक्षक के प्रति हमेशा अच्छा व्यवहार रखना चाहिए, ताकि उनके बच्चों में संस्कारयुक्त भविष्य को सुनिश्चित किया जा सके।अभिभावकों ने भी गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज के उन्नत शिक्षण पद्धति की सराहना की। अंत में उन्होने हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि हमें गर्व है कि आज हमारे स्कूलों में पढने वाले बच्चे बड़े सपने देख रहे है और उनको पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है।उन्होंने कहा कि हमारे स्कूल में पढने वाले बच्चे खुलकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करे उनके सपनो को पूरा करने में कभी भी संसाधनों की कमी नहीं होगी। इस दौरान प्रधानाध्यापक हीरालाल वर्मा,हिमांशु नारायण गुप्ता,विजय राज सिंह,उदय नारायण मिश्र,काशीनाथ,सीमा,सुनीता,वंदना,धन्ना,शकुंतला,प्रीति यादव,तबस्सुम,मीनू तिवारी,रंजू,रानी यादव,साहेब आलम,अजीत सर,अरविंद वर्मा,अमृतकान्त सिंह,इरफान सर आदि शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper