भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

देसी विदेशी शराब दुकानों में हो रही मनमानी जिससे आम जान परेशान

337
Above News

संवाददाता  रजनीश मौर्या
जिले में शराब की दुकानों में मनमानी चल रही है आबकारी विभाग की लापरवाही से लाइसेंसी दुकानों से ग्राहकों को शराब लेने पर ना बल दिया जा रहा है और ना ही रेट लिस्ट लगाई गई कुछ एक में ही नियमों का पालन किया जा रहा है इसके अलावा अन्य दुकानों में सिंडिकेट की तूती चल रही है मनमानी से शराब का विक्रय किया जा रहा है ग्राहकों को शराब लेने पर बल भी नहीं दिया जा रहा है मनमानी से शराब का विक्रय एमआरपी से अधिक पर किया जा रहा है यहां तक सिंडिकेट बनाकर नए ठिकाने बना दी गई हैं जहां से शराब एमआरपी रेट पर पहुंचाई जा रही है ठिकाने से यही शराब की कीमत बढ़ाकर धड़ल्ले से बेची जा रही है शराब विक्रय में चल रहे गड़बड़झाले को लेकर आबकारी विभाग के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है कि आबकारी विभाग के संरक्षण में शराब का अवैध कारोबार फल फूल रहा है  और जिला कलेक्टर का भी ध्यान नहीं है सितंबर 2021 से बनी व्यवस्था बताया गया है कि प्रदेश में पिछले दो सालों से नकली शराब का सेवन करने से हुई घटनाओं के बाद यह व्यवस्था शासन सितंबर 2021 से बनाई गई है जहां सीधी में देसी विदेशी शराब की लाइसेंसी दुकानों में केस मेमो है लेकिन बिल नहीं दिया जा रहा है शराब पीने के बाद ग्राहक को कुछ होता है तो संबंधित दुकानदार की जिम्मेदारी तय होगी बिल नहीं लेने पर ग्राहक को नुकसान होगा इसके साथ अवैध या नकली शराब आई कहां से इसकी पड़ताल पुलिस व आबकारी विभाग अपने स्तर से कर सकते हैं बिल व्यवस्था से ग्राहकों से अधिक रुपए भी नहीं ले सकते हैं जहरीली शराब होने की संभावना भी काफी कम हो जाएगी सीधी जिले कुसमी ब्लॉक में बिल्कुल भी  इसका पालन नहीं किया जा रहा है
डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश के नए नियमों को लाघंते हुए चलाई जा रही है शराब दुकान कुसमी मार्केट हनुमान मंदिर के बगल में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के नियर में संचालित है इससे बच्चो के भविष्य पर क्या असर पड़ेगा अंदाज आप लगा सकते हैं
जिसका विरोध आम आदमी पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष कुसमी महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा की गई लेकिन स्थानीय अधिकारी आज तक जांच कर कार्रवाई नहीं किये इससे साफ जाहिर होता है कि स्थानीय अधिकारियों को कोई चिंता नहीं अध्यक्ष सिंह द्वारा बताया गया की शराब दुकान का स्थान कुसमी पंचायत  के नाम से पास हुआ है लेकिन कई वर्षों से वह पंचायत भगवार में संचालित कर धड़ल्ले से बेची जा रही है जबकि यह सही नहीं है

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper