भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कुख्यात निगरानी अपराधी गुणनिधि गुप्ता उर्फ बड़ा लल्लू के ऊपर हुआ राहजनी,मारपीट औऱ सूदखोरी की धाराओं में अपराध दर्ज

397
Above News

राहुल देवराज शुक्ला की रिपोर्टिंग

कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 308(2),308(4)308(5),119(1)115(2)351(3),मध्यप्रदेश ऋणियों का संरक्षण अधिनियम 1937 की धारा 3 व 4 की धाराओ में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया।
प्राप्त जानकारी के सूरज गौतम जो खमरिया निवासी है ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की वह कथा पूजा औऱ किसानी कर जीवन यापन करता है,2021 में पिता के इलाज के लिए बड़ा लल्लू गुप्ता से 20 हजार रुपया 10 प्रतिशत ब्याज प्रतिमाह की दर पर लिया था,2023 तक 50000 रुपये से ऊपर चुका दिया हु फिर भी बड़ा लल्लू गुप्ता मेरे ऊपर 1लाख 70 बाकी निकाल रहा है,आज जब मैं संतान सप्तमी की पूजा कराकर एक यजमान के यहां से आ रहा था तो मुझसे लल्लू अपबे ब्याज की मांग करते हुए मेरी मोटरसाइकल छिन लिया व मेरे साथ मारपीट करने लगा,जब मैं हाथ जोड़कर बाकी के पैसे नवम्बर माह तक देने का कौल दिया तब चाभी देते हुए धमकी दिया की नवम्बर तक पैसा नही मिला तो मैं तुझे जान से मार डालूंगा।इस डर से मैं थाने में आकर शिकायत कर रहा हु,व न्याय मांग रहा हूँ।
सर्वविदित है कि लल्लू गुप्ता कुख्यात अपराधी है कोतवाली सहित जिले भर के थानाओ में इसके खिलाफ अपराध दर्ज है,यह जुए, सट्टे,का किंग भी कहा जाता है,ग्राम कल्याणपुर की सरकारी जमीनों को खुर्द बुर्द करने के आरोप भी इस पर लगते रहते है,नशे का व्यपार भी यह अपराधी करता है।सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि यह जेल में बंद बड़े अपराधियो का पैसा भी ब्याज में चलाकर एक संघटित अपराध का सरगना बना हुआ है।
ज्ञात हो कि पूरे मध्यप्रदेश को हिला देने वाली घटना कल्याणपुर गैंग रेप का मुख्य आरोपी भी इसी बड़े लल्लू गुप्ता का छोटा भाई है ऐश्वर्यनिधि गुप्ता उर्फ छोट लल्लू है।
प्रशासन ऐसे कुख्यात अपराधी के ऊपर जिला निरुद्ध की कार्यवाही क्यो नही करता समझ से परे है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper