भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

घर में बंधी बछियों को बनाया अपना निवाला क्या अभी भी नींद में है कानून का रखवाला।

1,266
Above News

उमरिया।कुछ दिनों पूर्व ह्रदय दहलाने वाली घटना घटी जिसमें गांव के एक परिवार की दो बछियों को गांव के ही कुछ लोगों द्वारा मार कर खा लिया गया जिसकी रिपोर्ट पीड़ितों ने स्थानीय थाना कोतवाली में की है मगर आज दिनांक तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है जब की अपराधी नामजद है ओर सारे सबूत समक्ष है क्या यह कानून के रखवाले नींद में है या जान बूझ के आंखें बंद किये हुए हैं।               

कहीं बड़ी घटना की प्रतिक्षा तो नहीं कर रहा प्रशासन.?

पीड़िता ने रिपोर्ट लिखवाते हुए कहा की मै ग्राम नदावन की रहने वाली हूँ खेती किसानी एवं घरेलू काम करती हूँ। दिनांक 06/09/24 को शाम करीब 07.00 बजे मै अपने मवेसियो को दो नग गाय व दो नग बछिया को घर के बाहर बने सार मे बाधी थी उसके बाद मै तीजा व्रत की पूजा के लिए गांव के रविकरण चौधरी के यहाँ चली गई थी। घर पर मेरा लड़का शिब्बू चौधरी था जो कि खाना खाकर सो गया था। मै दिनांक 07/09/24 को सुबह करीब 04.00 बजे करके पूजा घर वापस आई तो देखी कि सार मे मेरी एक नग बछिया सफेद कलर की खूटा मे नही बधी थी मै सोची की छूट गई होगी तो वापस आ जाएगी। फिर मै और मेरे लड़के बछिया की पता तलाश किए आज दिनांक 08/09/24 के दोपहर करीब 02.00 बजे मेरा लड़का शिब्बू चौधरी घर आकर बताया कि हमारी बछिया का कटा हुआ सिर, दो पैर एवं रस्सी गांव के मोहन कोल जिस जमीन पर खेती करता है उस जमीन पर पड़ा हुआ है मै वहां जाकर देखी वही पास में एक पुराना घर है जिस मे कोई नही रहता है उसी मे खून एवं बछिया का गोबर पड़ा हुआ है हमे शंका है कि कोई अज्ञात व्यक्ति हमारी बछिया को घर के सार से रस्सी सहित ले जाकर मार दिया है। अपने बेटे रिंकू चौधरी, शिब्बू चौधरी के साथ थाना रिपोर्ट करने आई हूँ। रिपोर्ट करती हूँ कार्यवाही की जाए की रिपोर्ट पर अपराध धारा 325 बीएनएस, 9 म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004, 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम कायम कर विवेचना मे लिया गया

इनका कहना है:-

कुछ लोगों द्वारा यूरिया खिला कर बछियों को मारा है कुछ लोगों को मैंने थाने में बैठाया था विवेचना जारी है जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी

एस एन प्रजापति थाना प्रभारी इंदवार जिला उमरिया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper