हिन्दी दिवस पर “बाल कवि सम्मेलन”का हुआ आयोजन

प्रदीप बच्चन(ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया(यूपी) के शिक्षा क्षेत्र-मनियर में “हिन्दी दिवस” के अवसर पर “आर एम सनसिटी पब्लिक स्कूल” मनियर स्थित खेजूरी रोड पिलुई में “बाल कवि सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपनी हृदय स्पर्शी कविताओं से सबका दिल जीत लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनियर इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य-श्रीमान पवन सिंह जी तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमान-पारसनाथ तिवारी जी का फूल/माला से स्वागत किया गया। प्रबंधक-राजेश सोनी व प्रधानाचार्य-राजनारायण शर्मा द्वारा उत्कृष्ठ मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।जिसमे अभिभावकों के साथ ही शिक्षक गणों में सूर्य प्रकाश शर्मा,कल्पना मौर्य,रेनू वर्मा,आकांक्षा तिवारी,अमृता शर्मा,शगुफ्ता खातून,रूबी,निर्मला,दुर्गा सिंह,सुनील कुमार,राकेश पाटिल मौजूद रहे।मंच संचालक -रामानंद यादव रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.