सरपंच सचिव की सांठगांठ से अजवाइन पंचायत में गुप्ता ट्रेडर्स के लगे सैकड़ों फर्जी बिल

मैहर। मैहर की ग्राम पंचायतों में फर्जी बिल लगने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है,कही जनपद कार्यलय को रतौंधी आने के कारण ट्रेडर्स द्वारा जानवरो को उठाने के लिए लाखो रुपए का फर्जी बिल लग रहा है तो कही ट्रेडर्स टेंट सहित कॉपी किताब रजिस्टर समेत दुनिया के अभी समान उपलब्ध करवा रहा है, मैहर जनपद कार्यालय के वरिष्ठ जवाबदार अधिकारियों ने तो भ्रष्टाचार करवाने की कसम खा रखी है उनसे तो निष्पक्ष कार्यवाही की आस करना खुद से बेईमानी करने की समान है बताया जा रहा है कि जनपद कार्यालय के जवाबदार अधिकारियों की बेशर्मी इतनी ज्यादा है कि किसी भी ग्राम के भ्रष्टाचार की शिकायत कार्यलय पहुंचने पर कहते है कि जनता पीएम सीएम डीएम के पास शिकायत करें जांच तो हमें ही करनी है और जांच में हम पूरी बेशर्मी के साथ भ्रष्टाचारियों का बचाव करेंगे, मैहर जनपद के ग्राम पंचायत अजवाइन का मामला पिछले कई दिनों से काफी सुर्खियां बटोर रहा है, ग्रामीण ने सैंकड़ो दफा जिले के कलेक्टर और जनपद सीईओ के पास शिकायत की जनता सीईओ ने मात्र कोरम पूरा करने के उद्देश्य से नोटिस का खेल खेला उसके बाद सीईओ साहब जनता की आवाज को दबा कर भ्रष्टाचारी के बचाव हेतु वचनबद्ध हो गए, ग्राम पंचायत अजवाइन के ग्रामीणों की सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायत जीता जाता प्रमाण जानकार बताते हैं कि अगर जनपद सीईओ कोई निष्पक्ष और निडर अधिकारी होते तो अभी तक नियमों की अवहेलना करने वाले लोगों पर कार्यवाही की गाज गिर चुकी होती लेकिन कुछ नेतायों को दिए वचन को लेकर कब तक अजवाइन ग्राम के ग्रामीणों की आवाज जिम्मेदार दबाते रहेंगे यह देखना बड़ा ही लाजमी होंगा|
जिला संवाददाता रोहित पाठक
Subscribe to my channel
Comments are closed.