उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किला अंबाह में रासेयो उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ

मुरैना /अम्बंहा।उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किला अंबाह में रासेयो छात्र-छात्राओं ने रासेयो उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया
कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय प्राचार्य एवं रासेयो संरक्षक श्री नरेंद्र अवस्थी एवं विद्यालय के वरिष्ठ गणक श्री विनोद शर्मा जी ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया
रासेयो उन्मुखीकरण के संबंध में कार्यक्रम अधिकारी श्री शिवदत्त शर्मा ने रासेयो के उद्देश्य छात्रों में सामाजिक कल्याण की भावना पैदा करना और बिना किसी पक्षपात के समाज को सेवा प्रदान करना एवं रासेयो के A,B,C प्रमाण पत्र का महत्व बताया उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक यह सुनिश्चित करने के लिए काम करते हैं कि हर जरूरतमंद को अपना जीवन स्तर बढ़ाने और सम्मान के साथ जीने में मदद मिले राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र-छात्राओं को सृजनात्मक एवं रचनात्मक कार्यों के प्रति प्रेरित कर समाज सेवा का अवसर प्रदान करती है और उनके व्यक्तित्व को निखारना एवं भविष्य में उन्हें कर्तव्य निष्ठ संवेदनशील तथा उपयोगी नागरिक के रूप में संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है
विद्यालय प्राचार्य श्री नरेंद्र अवस्थी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा के राष्ट्रीय सेवा योजना का सिद्धांत वाक्य “मै नहीं आप” यह सिद्धांत वाक्य वसुदेव कुटुंबकम एवं निस्वार्थ सेवा का संदेश देता है
अंत में कार्यक्रम अधिकारी रवि शर्मा ने सभी का आभार ज्ञापन किया इस अवसर पर एक सैकड़ा छात्र-छात्राएं एवं विद्यालय शिक्षक करन सिंह जैन प्रभात पाठक ओपी शर्मा राजीव तोमर शिवराम शर्मा संगीता कुशवाहा अनुराधा शर्मा अभिषेक कुमार आदि सभी लोग उपस्थित थे।
Subscribe to my channel
Comments are closed.