भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

21सितंबर को पुष्पराजगढ़ जनपद पंचायत में पंच एवं उपसरपंचों की ब्लाक स्तरीय बैठक का आयोजन-जगजीवन राम महोबे

185
Above News

अखिलेश कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 7999140850

शहडोल।उप सरपंच संगठन महासमिति के ब्लाक अध्यक्ष पुष्पराजगढ़ जगजीवन राम महोबे ने जानकारी देते हुए बताया कि उपसरपंच संगठन महासमिति के संचालक/अध्यक्ष  प्रभाकर तिवारी के निर्देशानुसार उपसरपंच संगठन महासमिति जिला अध्यक्ष अनूपपुर श्याम मुरारी शर्मा के मार्गदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पराजगढ़ एवं डिंडोरी जिला प्रभारी जगजीवन राम महोबे के नेतृत्व में दिनांक 21/9/2024 को समय दोपहर 12:00 बजे से पुष्पराजगढ़ जनपद पंचायत सभागार मे उपसरपंच संगठन महासमिति के ब्लाक स्तरीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया है।जिसमे आप सभी पुष्पराजगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत उपसरपंचो एवं पंचों की उपस्थित प्रार्थनीय है कार्यक्रम मे जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तरीय सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे । ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पराजगढ़ जगजीवन राम महोबे ने जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत के उप सरपंचों एवं पंचों से अपील करते हुए कहा कि बैठक में अधिक से अधिक संख्या में आप उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper