भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पीएम हाई स्कूल नागोद में मानसिक रोग के सम्बंध में परामर्श शिविर सम्पन्न

187
Above News
तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट

सतना: पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल नागौद में, आज दिनांक 1 अक्टूबर 2024 को मानसिक रोग ऑन के संबंध में परामर्श हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया l जिसमें चिकित्सा मनोवैज्ञानिक डॉ श्रीमती रिंकी देवी, सरदार वल्लभभाई पटेल जिला चिकित्सालय सतना, द्वारा उपस्थित होकर विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं बच्चों को मानसिक रोगों के संबंध में परामर्श, मानसिक रोग से बचाव, एवं मानसिक संतुलन तथा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के बारे में अवगत कराया गया l ऐसे छात्रों जिनको मानसिक रूप से कुछ परेशानी महसूस हो रही थी, उनका परीक्षण कर काउंसलिंग दी गई l शाला में मनोचिकित्सक के उपस्थित होने पर विद्यार्थियों में उत्साह का वातावरण रहा l काउंसलर द्वारा ऐसे छात्रों को अगले महीने उपस्थित होकर पुनः काउंसलिंग दिए जाने का आश्वासन दिया गया l उक्त अवसर पर शाला के प्राचार्य श्री ए.पी. सिंह जी द्वारा जिला चिकित्सालय की चिकित्सक श्रीमती रिंकी देवी का स्वागत किया गया एवं विद्यालय में बच्चों को काउंसलिंग प्रदान किए जाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया l उक्त अवसर पर शाला में पदस्थ शिक्षक श्रीमती रत्ना सिंह ,श्रीमती शांति सिंह, श्री शंकर दयाल साहू ,श्रीमती सीमा चौरसिया, श्रीमती नीलम गुप्ता, श्रीमती मनीषा मिश्रा, श्री राकेश प्रताप सिंह, श्री आशीष कुमार गर्ग, श्रीमती गायत्री सिंह, श्रीमती मुलिया देवी वर्मा श्रीमती माया बागरी उपस्थित रहे l

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper