ईसीएचएस पॉलिक्लिनिक सतना में डा. मुन्नी लाल चौधरी ने किया ज्वाइन

पूर्व सैनिक संगठन ने किया स्वागत
सतना: पूर्व सैनिक संघठन के मीडिया प्रभारी ने जानकारी दी कि नवनियुक्त डॉक्टर श्री मुन्नी लाल चौधरी ने, 01 अक्टूबर 2024 को सुबह 08:30 बजे ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक, सतना में अपनी ड्यूटी जॉइन कर ली है। यह नियुक्ति पूर्व सैनिक संघठन के अथक प्रयासों और मेहनत का परिणाम है।
दरअसल, माननीय पूर्व सैनिक संघठन के अध्यक्ष श्री सुनील सिंह कोंडर, Vice President श्री संजय तिवारी और संघठन के सभी सदस्यों ने सतना के ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक में एक अतिरिक्त डॉक्टर की आवश्यकता को महसूस करते हुए 26 मई 2023 को आवेदन प्रस्तुत किया था। उनके सतत प्रयासों के चलते यह नियुक्ति आज सफलतापूर्वक संपन्न हुई है।
सतना और इसके आसपास के 70-80 किलोमीटर दूर दराज के क्षेत्रों से इलाज के लिए आने वाले सभी निर्भर रोगी और पूर्व सैनिकों को अब लंबी प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। पहले इस समस्या के कारण मरीजों को दिनभर इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब एक अतिरिक्त डॉक्टर की नियुक्ति से इस समस्या का समाधान हो गया है।
पूर्व सैनिक संघठन के अध्यक्ष श्री सुनील सिंह कोंडर ने पिछले वर्ष ए.के.एस. विश्वविद्यालय में आयोजित पूर्व सैनिक और अधिकारियों के सम्मेलन के दौरान इस मांग को जोरदार तरीके से उठाया था। आज, इस मांग का पूरा होना संघठन के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
डॉ. मुननी लाल चौधरी के स्वागत के दौरान पूर्व सैनिक संघठन के अध्यक्ष श्री सुनील सिंह कोंडर, मीडिया प्रभारी श्री राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी और अन्य सदस्य उपस्थित थे। सभी ने उनका स्वागत बड़े उत्साह के साथ किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Subscribe to my channel
Comments are closed.