जन सुनवाई में हुआ वृद्धजनों का सम्मान

जनसुनवाई में 71 प्रकरणों की हुई सुनवाई
सतना : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा के निर्देशन में कलेक्ट्रेट की जन सुनवाई में आने वाले सभी वृद्धजनों को पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया गया। इसके बाद उन्हें सुगर फ्री मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया और कुर्सी पर बैठाकर संवेदना के साथ उनकी समस्या सुनी गई। इस मौके पर अपर कलेक्टर स्वप्निल वनखड़े, एसडीएम राहुल सिलाडिया, डिप्टी कलेक्टर एलआर जांगड़े, उप संचालक सामाजिक न्याय सौरभ सिंह उपस्थित रहे।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित मंगलवार की जनसुनवाई में अपर कलेक्टर स्वप्निल वानखडे एवं डिप्टी कलेक्टर एलआर जांगडे तथा एसडीएम राहुल सिलाडिया ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये आवेदकों की समस्यायें सुनी। जनसुनवाई में 71 आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं और समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान जनसुनवाई में आए करही निवासी श्रीमती राजन प्रजापति, धवारी के इंद्रकुमार रैकवार और उतैली निवासी मंजू सिंह को अपर कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े द्वारा ट्राईसिकिल प्रदान की गई।
जनसुनवाई में जमीन का सीमांकन कराने, अनुकंपा नियुक्ति, गरीबी रेखा में नाम जोड़ने, खाद्यान पात्रता पर्ची, दाखिल-खारिज कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना, अवैध कब्जा हटाने, राशन कार्ड बनाने, विद्युत समस्या, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, जमीन का कब्जा दिलाने, चिकित्सा सहायता, रोजगार दिलाने, भरण-पोषण और संबल योजना के लाभ संबंधी आवेदन लेकर जनसुनवाई में पहुंचे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.