भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पुलिस ने शराब के धंधे में संलिप्त वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

371
Above News

प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया(यूपी) के मनियर पुलिस ने शराब तस्करी के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान भेजा। अभियुक्त को उसके घर के अगल-बगल से सोमवार को 11:35 बजे गिरफ्तार किया गया। मुकदमा अपराध संख्या 226/ 2024 धारा 60, 63 एक्साइज एक्ट व 274, 275 बी एन एस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। विगत 20 सितंबर 2024 को मनियर बेरुवारबारी मार्ग पर दक्षिण पटखौली के पास से 20 लीटर अवैध कच्ची दारू एवं नवसादर फिटकरी के साथ ई रिक्शा चालक शिव मुनि राजभर पुत्र स्वर्गीय सिंहासन राजभर निवासी करनई थाना सुखपुरा जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया था एवं उसके  पीछे से मोटरसाइकिल से आ रहे इस धंधे में संलिप्त बृजेश राजभर पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल राजभर निवासी मनियर दियरा टुकड़ा नंबर दो थाना मनियर जनपद बलिया मोटरसाइकिल छोड़ फरार हो गया था। उस समय पकड़े गए अभियुक्त शिव मुनि राजभर ने बताया था कि बृजेश राजभर के साथ मिलकर हम दोनों लोग शराब का धंधा करते हैं। जो हमारे पीछे मोटरसाइकिल से आ रहा था। पुलिस को देखकर फरार हो गया है। उक्त अभियुक्त को मनियर थाने के उप निरीक्षक संजय कुमार यादव व कांस्टेबल संजय कुशवाहा ने उसके घर के पास से गिरफ्तार किया एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय चालान भेज दिया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper