भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

डॉक्टर के तहरीर पर पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

350
Above News

प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ
बलिया(यूपी) के मनियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर दिग्विजय कुमार के तहरीर पर मनियर पुलिस ने धारा 221,132,352,351(3) 3(5)व324(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर दिग्विजय कुमार ने आरोप लगाया है कि 11/ 10/2024 दिन शुक्रवार को रात्रि करीब 9:00 बजे करंट लगे मरीज के साथ आई भीड़ के द्वारा अस्पताल में तोड़फोड़ तथा मेरे साथ गाली गलौज तथा धक्का मुकी एवं दुर्व्यवहार किया गया है। उन्होंने तहरीर में दर्शाया है कि  11/10/2024 की रात करीब 9:00 बजे रोहित गुप्ता पुत्र रतनलाल गुप्ता निवासी मनियर को अस्पताल के इमर्जेंसी कक्ष में लाया गया। उस वक्त मैं अस्पताल से करीब 50 मीटर की दूरी पर बने पंडाल से वापस अस्पताल की तरफ आ रहा था कि उस समय अस्पताल में मौजूद आरोपी गण (नाम तहरीर में मौजूद) जो  मनियर कस्बे के निवासी हैं उनके द्वारा मेरे साथ दुर्व्यवहार किया गया तथा गाली गलौज किया गया तथा कहा गया कि यहीं मार का ढेर कर देंगे। मेरा बांह पकड़कर खींचते हुए इमरजेंसी रूम की तरफ ले जाया गया। एमर्जेंसी रूम में पूरी भीड़ थी। पुलिस भी वहां उपस्थित थी।पुलिस द्वारा भीड़ को हटाया जा रहा था।उन्होंने आगे बताया कि मेरे द्वारा मरीज का स्वास्थ्य आकलन किया गया। मरीज होश में था तथा बेड पर लेटा हुआ था। मरीज का प्राथमिक उपचार करने के बाद मैंने देखा कि इमर्जेंसी का टेबल कुर्सी एवं कूलर के साथ तोड़फोड़ की गई है। इसी बीच  मरीज के पिता तथा अन्य आरोपी गण द्वारा मुझे कई बार धमकाया गया कि मेरे बेटे को कुछ हो गया तो तुम्हें जिंदा गाड़ दूंगा तथा अस्पताल में आग लगा दूंगा। डॉक्टर ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील किया है ताकि वह अपनी ड्यूटी बिना भय के कर सके।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper