18अक्टूबर को जैतहरी जनपद पंचायत में पंच एवं उपसरपंचों की ब्लाक स्तरीय बैठक का आयोजन-जगनारायण यादव

शहडोल।उप सरपंच संगठन महासमिति के ब्लॉक अध्यक्ष जैतहरी जगनारायण यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि उपसरपंच संगठन महासमिति के संचालक/अध्यक्ष प्रभाकर तिवारी के निर्देशानुसार उपसरपंच संगठन महासमिति जिला अध्यक्ष अनूपपुर श्याम मुरारी शर्मा के मार्गदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष जैतहरी जगनारायण यादव के नेतृत्व में दिनांक 18/10/2024 को समय दोपहर 12:00 बजे से जैतहरी जनपद पंचायत सभागार मे उपसरपंच संगठन महासमिति के ब्लाक स्तरीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया है।जिसमे आप सभी जैतहरी जनपद पंचायत अंतर्गत उपसरपंचो एवं पंचों की उपस्थित प्रार्थनीय है कार्यक्रम मे जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तरीय सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे । ब्लॉक अध्यक्ष जैतहरी जगनारायण यादव ने जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत के उप सरपंचों एवं पंचों से अपील करते हुए कहा कि बैठक में अधिक से अधिक संख्या में आप उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Subscribe to my channel
Comments are closed.