बलिया(यूपी) के गड़वार मुख्य मार्ग के निकट चुंदकी नहर पर मजदूर का मिला शव

प्रदीप बच्चन(ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया (यूपी) के चिलकहर/सुखपुरा थाना क्षेत्र के बरवां-चंदुकी मार्ग पर भोर में क्षेत्र के कुछ युवक दौड़ लगा रहे थे। इसी बीच उनकी नजर बलिया-गड़वार मुख्य मार्ग से 50 मीटर दूर चंदुकी नहर पर अधेड़ के शव पर पड़ी।तहसील पत्रकार डॉ० सैयद सेराज अहमद ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि सूचना पर थाना प्रभारी योगेंद्र प्रसाद सिंह दलबल के साथ पहुंचे। शव की शिनाख्त सुखपुरा थाना क्षेत्र के गायत्री नगर, करनई निवासी सुभाष राजभर (50) के रूप में हुई। खबर पाकर पहुंचे परिजनों ने बताया कि प्रतिदिन की भांति मजदूरी करने के लिए शुक्रवार की सुबह वे घर से निकले थे। रात में वापस नहीं लौटे। थाना प्रभारी योगेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.