भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

रबी की फसल के बोवाई का  समय सबााब पर है  बाजार से खाद – बीज गायब है

326
Above News

प्रदीप बच्चन(ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया(यूपी) अंतर्गत-विकास खण्ड मनियर मे उक्त बाते  बसंत कुमार सिंह उर्फ मुन्नी सिह (अखिल भारतीय किसान महासभा,जिला संयोजक) ने किसानो के परेशानी को देखते हुए  बुधवार को चान्दुपाकड़ में बैठक के दौरान कही। आरोप लगाया कि सरकार दावा कर रही है कि कहीं भी खाद्य बीज कि कमी नही है। जबकि सारे केंद्रो व बाजार से खाद बीज गायब है। किसानों के बीच हाहाकार मचा हुआ हुआ है। किसान परेशान हैं। इस पर किसान नेता ने कहा कि सरकार की मंशा है कि खेती को चौपट कर दिया जाय, खाद्य बीज इतना महंगा कर दिया जाय जिससे खेती से किसानों का मोहभंग हो जाय ताकि सरकार को आसानी से देश के पूंजीपतियों और कारपोरेट कंपनियों को देने में आसानी हो जायेगी।जैसा कि सरकार के एजेंडे में तीन कृषि कानून है जिसका देश के किसानों ने चौतरफा विरोध किया और शहादते दी और सरकार को पिछे हटना पड़ा। सरकार तीन काले कृषि कानून को लागू करना चाहती है।बैठक के दौरान बसंत कुमार सिंह,बिनय सिंह (मीटर सिंह), जगदीश प्रसाद, बशिष्ठ राजभर, रामकुमार सिंह, बृजेश सिंह उर्फ मिंटू सिंह सहित आदि किसानों ने भी सरकार के इस रवैए के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper