भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जसो मंडल में भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई गई

697
Above News
तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट

सतना/जसो:- भारतीय जनता पार्टी जिला सतना के नागौद विधानसभा के जसो मंडल में भारतीय राजनीति के शिखर पुरूष भारतीय राजनीति के गठबंधन के जनक , भारत रत्न, पितृ पुरुष भारतीय जनता पार्टी के भीष्म पितामह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती ग्राम जोगिया में मनाई गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री श्रीकृष्ण द्विवेदी (एडवोकेट) उपस्थित रहे| कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह (एडवोकेट) ने किया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला कार्यसमिति सदस्य ज्ञानेंद्र पांडे, किसान मोर्चा के जिला मंत्री विशंभर प्रसाद द्विवेदी, मंडल उपाध्यक्ष लखन लाल मिश्रा, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष स्नेहलता बैरागी, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंह उपस्थित रहे| कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री पुरुषोत्तम सोनी ने किया एवं आए हुए अतिथियों का आभार पूर्व सरपंच लालजी द्विवेदी ने किया|

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper