भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

विभागीय अधिकारी समन्वय के साथ करें कार्य- अपर मुख्य सचिव
अधिकारी, छात्रावासों को गोद लेकर कमियों को करें दूर- अपर मुख्य सचिव

685
Above News

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट

अपर मुख्य सचिव ने शहडोल जिले के विकास कार्याें की समीक्षा की
शहडोल –  मध्यप्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव लोक निर्माण विभाग एवं ऊर्जा विभाग श्री नीरज मंडलोई ने आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में विभागों द्वारा किए जा रहे शहडोल जिले के विकास कार्याें की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान अपर मुख्य सचिव ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी समन्वय के साथ विकास कार्याें को करें। उन्होंने कहा कि विभागों के द्वारा किए जा रहे कार्याें को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराना सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या हो तो उसे चिन्हित कर प्रस्ताव भेजें।
अपर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि आंवटित छात्रावासो  को गोद लेकर उनकी कमियों को दूर करें। उन्होंने अधिकारियों से छात्रावासो के बुनियादी ढांचे, सुविधाओं और कर्मचारियों की स्थिति का जायजा लेने को कहा, ताकि बच्चों को बेहतर सेवाए मिल सके। उन्होंने कहा कि छात्रावासो की स्थिति सुधारने में अपना योगदान  देकर बुक, लाइब्रेरी, खेलकूद की गतिविधियां जैसे अन्य सुविधाएं बच्चों को प्रदान करें। बैठक में अपर मुख्य सचिव ने कलेक्टर को निर्देश दिए कि चिन्हित राम पथ गमन को पर्यटन के रूप में विकसित किया जाए तथा पर्यटन हेतु बनाई गई समिति की मॉनिटरिंग करें।
बैठक में अपर मुख्य सचिव ने उमरिया-शहडोल मार्ग निर्माण कार्य धीमी गति होने पर नाराजगी व्यक्त की तथा मार्ग निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश डब्ल्यूआरडीसी विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने ब्यौहारी के बाणसागर में बनने वाले महाविद्यालय के नवीन भवन निर्माण हेतु भूमि चिन्हित करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। अपर  मुख्य सचिव ने खेल गतिविधियों की भी समीक्षा की। जिस पर कलेक्टर ने बताया कि शहडोल जिले में  फुटबाल, बालीबॉल, क्रिकेट जैसे अन्य खेलकूद की गतिविधियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही है तथा शहडोल जिले के खिलाड़ी अन्तरार्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे है। 
बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा  नवीन स्टेडियम बनाने, कंचनपुर छात्रावास में शुद्ध पेयजल, मीनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने, जयसिंहनगर में बिजली आपूर्ति हेतु सब स्टेशन, जैतपुर महाविद्यालय हेतु नवीन भवन, सरफा डैम के विकास जैसे अन्य विकास कार्यों हेतु सुझाव दिये गए।
बैठक में अपर मुख्य सचिव नेे सिकल सेल एनीमिया की जांच, कुपोषण, दागना, डिजिटल अरेस्ट, नगरीय निकायों के कायाकल्प, नवाचारों, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने जैसे अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।
बैठक में कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता, डीआईजी सुश्री सविता सुहाने,विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, श्री जयसिंह मरावी, श्री शरद कोल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रीरामजी श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper