भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पटवारी संघ ने एसडीएम एपी द्विवेदी को दी भावभीनी विदाई

254
Above News
तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट

सतना/नागौद। पटवारी संघ नागौद द्वारा ए. पी. द्विवेदी ( एस. डी. एम. , नागौद) का अनुभाग मझगवां के लिए स्थानान्तरण होने पर भावभीनी एवं गौरवमयी विदाई समारोह आयोजित किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के आसंदी पर स्वयं एस. डी. एम. साहब विराजमान थे। तथा श्री सौरभ मिश्रा जी तहसीलदार साहब नागौद द्वारा गरिमामयी अध्यक्षता का निर्वहन किया गया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में नायब तहसीलदार महोदय द्वय श्री यादवेन्द्रमणि त्रिपाठी जी व श्री राजेन्द्र माझी जी मौजूद रहे। सर्वप्रथम श्री तहसीलदार महोदय ने गुलदस्ता व माल्यार्पण द्वारा एस. डी. एम. साहब का आत्मीय स्वागत किया।तत्पश्चात नायब साहब द्वय, राजस्व निरीक्षक द्वय तथा पटवारी संघ के अध्यक्ष रामनिहोर आरख एवं सभी पदाधिकारी व तहसील के समस्त कर्मचारियों द्वारा भी माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ एवं तिलक लगाकर अंतःस्थल से स्वागत किया गया। सिद्धी त्रिपाठी द्वारा खूबसूरत गीत प्रस्तुत किया गया। सहज, सरल और प्रशासनिक कार्यकुशल व्यक्तित्व के धनी ऐसे एस. डी. एम. साहब के लिए सभी ने अपने- अपने आत्मीय उद्गार प्रस्तुत किए।
श्री मान् तहसीलदार साहब द्वारा कहा गया कि विदाई करते हुए जहाँ एक ओर मन द्रवित तो है, वहीं दूसरी तरफ हमारे एस. डी. एम. सर एक महत्वपूर्ण कार्य के लिए स्थानांतरित किए गए हैं, उससे हर्ष भी है। एस. डी. एम. सर श्री ए. पी. द्विवेदी जी द्वारा आशीर्वचन के रूप में कहा गया कि हम सभी ने मिलकर अच्छा कार्य किया है चाहे वह विधानसभा व लोकसभा के चुनाव हों या राजस्व अभियान हों। भविष्य में भी ऐसे ही अपने- अपने कर्त्तव्य के प्रति सजग रहते हुए शासन के जन हितैषी कार्यों को करते रहें।
अंत में श्रीफल, शाल तथा उपहार से सुशोभित कर श्री मान् एस. डी. एम. साहब की करुणामयी विदाई समारोह का समापन किया गया।
कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करने के लिए तहसील नागौद के सभी अधिकारी व पटवारी बंधु, कर्मचारी गण, माल जमादार तथा चौकीदार गण मौजूद रहे। कार्यक्रम की महत्वपूर्ण व्यवस्था में अखिलेश निगम, अजय दीक्षित, अतुल मिश्रा, संतोष तिवारी आदि का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन धर्मदेव सिंह परिहार द्वारा संपादित किया गया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper