भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार सुदीप पांडे का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

प्रदीप बच्चन(ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के एक चर्चित स्टार सुदीप पांडे के निधन की खबर है। परिवार, दोस्तों के कथनानुसार हार्ट अटैक के कारण बुधवार सुबह उनकी मृत्यु हुई। सुदीप पांडे का जाना भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
तहसील पत्रकार-डॉ०सैयद सेराज अहमद ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि भोजपुरी भाषा की कई फिल्मों में उम्दा अभिनय करने वाले एक्टर सुदीप पांडे के निधन की खबर है। परिवार के अनुसार हार्ट अटैक पड़ने के कारण बुधवार सुबह 11 बजे उनका निधन हुआ है। बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले वह अपनी एक अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में भी व्यस्त थे।
सूत्रों से पता चला कि वे परेशानियों से घिरे हुए थे।
सुदीप के निधन के बाद उनके एक दोस्त का कहना है कि वह काफी मुश्किल वक्त से गुजर रहे थे। दोस्त के अनुसार सुदीप का फिल्मी करियर अच्छा नहीं चल रहा था। सुदीप ने एक हिंदी फिल्म ‘विक्टर’ बनाई थी जिसमें काफी पैसे डूब गए। साथ ही सुदीप का दांपत्य जीवन भी काफी तनाव के दौर से गुजर रहा था। बिहार विधान सभा चुनाव के वक्त एक्टर ने एनसीपी ज्वाइन की थी और पार्टी में उसे कोई पद भी मिला था।
बताया जाता है कि भोजपुरी एक्टर सुदीप पांडे पहले मुंबई के अंधेरी में रहते थे। लेकिन इन दिनों वह तलोजा में रहने लगे। अब उनकी मौत स्वाभाविक है या मामला कुछ और है। यह जांच के बाद ही सामने आएगा। अभी परिवार वालों का कहना है कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है।
सुदीप पांडे ने फिल्म जगत मे करियर की शुरुआत 2007 में भोजपुरी फिल्म ‘भोजपुरिया भईया’ से की, उन्होंने इस फिल्म को प्रोड्यूस भी किया। इसके अलावा उन्होंने ‘भोजपुरिया दरोगा’, ‘मसीहा बाबू’, ‘हमार संगी बजरंगबली’ और ‘हमार ललकार’ जैसी कई फिल्में की थीं।

Subscribe to my channel
Comments are closed.