भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

203
Above News

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कलेक्टर डॉक्टर केदार सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री मनोज लारोकर के नेतृत्व में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत गुरुवार को शा० गृह विज्ञान कन्या महाविद्यालय शहडोल (म.प्र.) में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास विभाग से सहायक संचालक श्री अखिलेश मिश्रा द्वारा बालिकाओं को पॉक्सो एक्ट से संबंधित व महिलाओं की तस्करी से जुड़ी सावधानियों के बारे में समझाया गया साथ ही साइबर संबंधी होने वाले अपराधों से सजग रहने की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में
सहायक संचालक/प्रशासक वन स्टॉप सेंटर श्रीमती संजीता भगत द्वारा बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 से संबंधित जानकारी प्रदान की गई एवं बच्चों के हित में कार्य करने वाले बाल कल्याण समिति की जानकारियों से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंत में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ भी दिलाई गई।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper