उचित मूल्य की दुकान में ईकेवायसी 28 फरवरी तक
विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट
जिला आपूर्ति नियंत्रक अधिकारी ने जानकारी दी है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत पंजीकृत हितग्राहियों को उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से एनएफएसए का खाद्यान्न निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 05 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति सदस्य व अन्त्योदय परिवारों को 35 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति परिवार के मान से निःशुल्क वितरण किया जा रहा है साथ ही समस्त हितग्राहियों को नमक का वितरण 1.00 रूपये प्रति किलो की दर से एवं अन्त्योदय परिवारों को शक्कर का वितरण 20.00 रूपये प्रति किलो की दर से किया जा रहा है।
उन्होनें बताया कि सभी पात्रता पर्चीधारी हितग्राही दुकान के पीओएस मशीन के माध्यम से परिवार के सभी सदस्यों का ई-केवायसी का कार्य 28 फरवरी 2025 कि किया जाएगा तथा परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु हो जाने पर संबंधित ग्राम पंचायत / नगरपालिका कार्यालय में जाकर राशन मित्र पोर्टल से उनका नाम कटवाना सुनिश्चित करें।
Subscribe to my channel
Comments are closed.