भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

विधायक ने फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एम.डी.ए. अभियान का किया शुभारंभ….

204
Above News

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट

– “हर व्यक्ति प्रति वर्ष दवा सेवन कर फइलेरिया पर करे प्रहार”, इससे बचाव के लिए फाइलेरिया रोधी दवाई साल में एक बार जरूर खायें। आज विधायक श्रीमती मनीषा सिंह एवं कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने तहसील सोहापगुर के ग्राम कोटमा के शासकीय हाई स्कूल कोटमा से हाथी-पांव (फाइलेरिया) उन्मूलन के लिए एम.डी.ए. अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही बच्चो को हाथी-पांव (फाइलेरिया) उन्मूलन के लिए दवाइयां भी वितरित की।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग का मैदानीअमला उपस्थित था।

गौरतलब है कि जिले के विकासखण्ड सोहागपुर के सभी ग्रामों में (अर्बन क्षेत्र को छोडकर) सामूहिक रूप फायलेरिया रोधी दवा का सेवन 02 वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोडकर शेष सभी को एलबेन्डाजॉल 400 मि.ग्राम एवं डी.ई.सी. 100 मिली ग्राम गोली उम्र अनुसार दवा सेवक के समक्ष में 25 फरवरी 2025 तक कराया जाना है, जिसमें 13 फरवरी तक बूथ में एवं 14 फरवरी को मॉप-अप राउण्ड अप एवं 17.02.2025 से 25.02.2025 तक छूटे हुये जनसमुदाय को घर-घर भ्रमण कर दवा सेवकों द्वारा दवा सेवन कराया जावेगा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper