भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अधिकारी, सी.एम. हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का कराए निराकरण :- कलेक्टर….

335
Above News

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट


कलेक्टर ने की समयावधि पत्रों की समीक्षा

– कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में समयावधि पत्रों की समीक्षा की। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सी.एम. हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक कराए।
बैठक में कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण की भी समीक्षा की तथा राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व प्रकरणों का निराकरण तेजी से करें तथा प्रकरणों का निराकरण कर जानकारी पोर्टल में दर्ज कराएं। कलेक्टर ने कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग,ऊर्जा विभाग,जल संसाधन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, वित्त विभाग, सहकारिता विभाग सहित अन्य विभागों में सी.एम

हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की तथा निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।बैठक में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री अरविंद शाह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper