भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का करें यथाशीघ्र निराकरण- कलेक्टर

212
Above News

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोट

कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में सी.एम. हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों के निराकरण हेतु विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों के सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में 50 दिवस तक के लंबित शिकायतों का निराकरण शिकायतकर्ताओं से सम्पर्क कर यथाशीघ्र कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कोई भी शिकायत अनअटेंडेड न रहे। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों की भी समीक्षा तथा निराकरण के निर्देश दिए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper