स्वस्थ्य बच्ची को पाकर मॉ ने किया प्यार दुलार, डॉक्टरों की दो माह की मेहनत लाई रंग

खुशियों की दास्तां
विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट
जिला चिकित्सालयों में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इन सुविधाओं में निःशुल्क सीटी स्कैन, दवाईयां, नवजाज शिशुओं का बेहतर उपचार जैसे अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाती है, उक्त सुविधाओं का उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इसी कड़ी में तहसील सोहागपुर के ग्राम खमरिया निवासी आशा बैगा पति अशोक बैगा ने करीब दो माह पहले समय के पूर्व सात माह के गर्भ धारण के बाद ही एक बच्ची को जन्म दिया था। जिला चिकित्सालय शहडोल में खमरिया टोला के आशा बैगा ने 7 माह गर्भ के बाद 850 ग्राम प्री मेच्योर बेबी का जन्म दिया तो एसएनसीयू स्टॉफ बच्ची को नया जीवन देने के लिए पूरी कोशिश में जुट गए और 59 दिन तक बच्ची के हर गतिविधियों पर नजर रखी और जो भी सभी समस्या आई तो उसे त्वरित निदान किया गया और अतंतः एस.एन.सी.यू. स्टाफ एवं डॉक्टरों की दो माह की मेहनत रंग लाई। श्रीमती आशा बैगा ने अपनी बच्ची को स्वस्थ्य देखकर खुशी से प्यार दुलार किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया कि बच्ची को नया जीवन देने में जिला चिकित्सालय शहडोल में पदस्थ बाल रोग चिकित्सक डॉ. सुशील हथगेल एवं एस.एन.सी.यू. स्टाफ की अहम भूमिका रही।
Subscribe to my channel
Comments are closed.