खनिजो के अवैध उत्खनन, परिवहन रोकने की गई कार्यवाही

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
शहडोल 28 फरवरी 2025- सहायक खनिज अधिकारी ने जानकारी दी है कि खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण की रोकथाम हेतु श्री समयलाल गुप्ता प्र. खनि निरीक्षक जिला शहडोल द्वारा ग्राम गिरूईबडी (हलफल नदी) जयसिंहनगर में वाहन ट्रैक्टर में खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर मौके से वाहनों को जप्त कर थाना जयसिंहनगर सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। तथा ब्यौहारी में 27 फरवरी को रात्रि में वाहन ट्रैक्टर से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर मौके से वाहन को जप्त कर थाना ब्यौहारी में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। इस प्रकार कुल 02 वाहनों में अवैध परिवहन की कार्यवाही की गई।
Subscribe to my channel
Comments are closed.