भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

फार्मासिस्ट श्री सिंह मिलनसार तथा बहुमुखी प्रतिभा के धनी :- सी.एम.एच. ओ.…..

188
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


जिला क्षय केन्द्र में पदस्थ श्री डी.पी. सिंह, फार्मासिस्ट हुए सेवा निवृत्त
….
शहडोल 28 फरवरी 2025- सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक कार्यालय के जिला क्षय केन्द्र में कार्यरत श्री डी.पी. सिंह, फार्मासिस्ट आज अर्द्धशासकीय सेवा पूर्ण होने के पश्चात् सेवानिवृत्त हुए। जिला आई.पी.पी.-06 प्रशिक्षण केन्द्र के सभागार में आयोजित विदाई समारोह में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि श्री सिंह मिलनसार तथा बहुमुखी प्रतिभा के धनी होने के साथ-साथ उनकी यह विशेषता थी कि वे सौंपे गये शासकीय कार्यों को व्यवस्थित ढंग से करते थे उनका यह गुण सभी शासकीय सेवको के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत हो रहे फार्मासिस्ट ने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन किया है,जिस तरह श्री सिंह ने शासकीय सेवा में अपना योगदान दिया है अब सेवानिवृत्त पश्चात् और अधिक उर्जा से सामाजिक एवं पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे। विदाई समारोह को जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. शुक्ला, डी.टी.ओ. डॉ.वाई.के. पासवान ने भी अपने सम्बोधन मे श्री सिंह के साथ किये गये कार्यअनुभव को साझा किया।

विदाई समारोह में जिला चिकित्सालय के श्री आर. के. अग्निहोत्री, फार्मासिस्ट आशुतोष त्रिपाठी, श्री राकेश श्रीवास्तव,श्री रजनीश गुप्ता, कहकशा फातिमा, श्री धीरेन्द्र श्रीवास्तव, श्री सूरज गुप्ता, श्रीमती मीनाक्षी पटेल, श्रीमती प्रियंका शर्मा, श्रीमती झरीयो भगत, श्री धर्मेन्द्र नामदेव, श्री संतोष सिंह, एवं श्री रूपेन्द्र सिंह, तेरेशा बैगा सहित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper