भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

स्वच्छता जागरूकता के लिए रील प्रतियोगिता आयोजित…

374
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


रील बनाने वाले पांच सबसे अधिक वायरल रील को मिलेगा पुरस्कार
….
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वच्छता रील प्रतियोगिता लॉन्च की गई है, जिसका उद्देश्य प्रदेश में स्वच्छता एवं उससे जुड़े विषयों पर जागरूकता लाना और आमजन को इस अभियान से जोड़ना है। मध्यप्रदेश में कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए आयोजित राज्य स्तरीय रील्स प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं, रचनाकर्मियों, और विद्यार्थियों को कचरा प्रबंधन से संबंधित विचारों और समाधानों को साझा करने के लिए प्रेरित करना है। मध्यप्रदेश में स्वच्छता रील प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी सुरक्षित अपशिष्ट निपटान से संबंधित वीडियो बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन कर सकते हैं।
रील का विषय ‘‘गीला सूखा कचरा को अलग-अलग रखो’’, ‘‘कचरे का दोबारा उपयोग करो’’ और ‘‘खुले में कचरा मत फैलाओ’’ है। इनमें से किसी एक विषय पर आधारित रील्स को शेयर करने के लिए अपने वीडियो को Twitter/Facebook/Youtube पर शेयर करना होगा और उसके Link को https://mp.mygov.in/ पर सबमिट करना होगा।
पांच सबसे अधिक वायरल रील बनाने वालों को इनाम दिया जाएगा। जिनमें प्रथम स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 2 लाख रुपये का पुरुस्कार, द्वितीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 01 लाख रुपये का पुरुस्कार, तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 50 हजार रुपये का पुरुस्कार दिया जाएगा तथा शेष दो प्रतिभागियों को 25 हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper