भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

एक राष्ट्र एक चुनाव से स्थापित होगी राजनीतिक स्थिरता:- श्रीमती अमिता चपरा—-

382
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में कार्यशाला हुई संपन्न

————–
शहडोल – भारतीय जनता पार्टी जिला शहडोल की अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा के मुख्य आतिथ्यय में एवं एक राष्ट्र एक चुनाव टोली के जिला संयोजक हर्षवर्धन की अध्यक्षता व सहसंयोजक चंद्रेश द्विवेदी एडवोकेट मनोज सिंह आर्मों, डॉ उमेश नामदेव एवं राजेश्वर उदानिया के विशिष्ट आतिथ्य में एक राष्ट्र एक चुनाव पर आधारित जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन शहडोल में किया गया । भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए बुधवार को बताया कि शहडोल नगर के कमला नगर स्थित संभागीय मुख्यालय जिला भाजपा कार्यालय में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में शहडोल नगर के प्रबुद्ध जन डॉक्टर इंजीनियर पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारी स्वयंसेवी संगठन सहायता समूह के पदाधिकारी एवं स्थानीय निकाय के प्रतिनिधि शामिल हुए।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव हमारे देश को अनावश्यक चुनावी खर्चों से मुक्ति दिलाने, राजनैतिक स्थिरता व विकास कार्यों को निरंतरता प्रदान करने हेतु एक आवश्यक एवं प्रभावी पहल है। श्रीमती चपरा ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव वर्तमान की अनिवार्य आवश्यकता है देश के विकास कार्यों को गतिशीलता प्रदान करने व राजनीतिक स्थिरता की दृष्टि से एक राष्ट्र एक चुनाव की पहल मील का पत्थर साबित हो सकती है ।
उन्होंने कहा कि समूचे देश में विभिन्न वर्गों द्वारा एक राष्ट्र एक चुनाव का व्यापक समर्थन किया जा रहा है आपने कहा किएक राष्ट्र एक चुनाव से देश में अलग-अलग समय पर लगातार हो रहे चुनाव के कारण विकास कार्यों के अवरुद्ध होने से निजात मिलेगा।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के संयोजक हर्षवर्धन सिंह ने एक राष्ट्र एक चुनाव के कानूनी पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए एक राष्ट्र एक चुनाव की उपयोगिता के संदर्भ में संदर्भ में जानकारी प्रदान किया।
एक राष्ट्र एक चुनाव टोली के सहसंयोजक एवं विशिष्ट अतिथि चंद्रेश द्विवेदी एडवोकेट ने कहा कि एक साथ चुनाव होने से चुनावी खर्चे में बचत होगी चुनाव के समय बड़ी संख्या में नियोजित होने वाले अधिकारी कर्मचारियों के बार-बार नियोजन से मुक्ति मिलेगी। एक बार चुनाव संपन्न हो जाने के पश्चात सभी अधिकारी कर्मचारी अपना पूरा समय शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लगा सकेंगे।
श्री द्विवेदी ने कहा कि एक साथ चुनाव हो जाने के पश्चात केंद्र एवं राज्य सरकारों को विकास कार्यों के लिए पर्याप्त समय व अवसर उपलब्ध हो सकेगा। फलस्वरुप देश के समग्र विकास को मजबूत गति प्राप्त हो सकेगी।
शहडोल नगर के प्रतिष्ठित नागरिक एवं ख्यातिल अध्यक्ष चिकित्सक डॉ उमेश नामदेव ने एक राष्ट्र एक चुनाव का समर्थन करते हुए उसकी उपयोगिता के संदर्भ में विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन सहसंयोजक श्री मनोज सिंह आर्मों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर सुधा नामदेव अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष दिनेश दीक्षित नगर पंचायत जयसिंहनगर के अध्यक्ष श्रीमती सुशीला शुक्ला पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारी श्री एल पी तिवारी पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र मिश्रा पूर्व उपसरपंच ग्राम पंचायत ऐताझर सुशील शर्मा सहित डॉक्टर इंजीनियर अधिवक्ता एवं समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि शामिल थे।


खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper