भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अचल सम्पत्ति के बाजार मूल्य निर्धारण हेतु जिला मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न

181
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

नागरिकों के सुझाव 19 मार्च तक आमंत्रित

– मध्यप्रदेश बाजार मूल्य मार्गदर्शक सिद्धांतों का बनाया जाना और उनका पुनरीक्षण नियम 2018 के पालन में आज कलेक्टर डॉ.केदार सिंह की अध्यक्षता में जिला शहडोल अंतर्गत आने वाली अचल सम्पत्तियों के बाजार मूल्य निर्धारण हेतु वर्ष 2025-26 के लिए उप जिला मूल्यांकन समिति के अनुमोदन पश्चात् संकलित वर्ष 2025-26 के लिए अचल सम्पत्ति के बाजार मूल्य की दरें निर्धारित करने हेतु बैठक आयोजित की गई । बैठक में कलेक्टर ने दरों को विकास के अनुरूप रखने तथा ग्रामीणों को उनकी सही कीमत मिलने को ध्यान में रखकर निर्धारित करने के निर्देश दिए ।

जिले में संभावित विकास, सम्पदा द्वारा प्रदाय जानकारी व नगरीय निकास के विस्तार आदि तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जिला मूल्यांकन समिति के सभी सदस्यों द्वारा चर्चा उपरांत वर्ष 2025-26 की प्रस्तावति गाईड-लाईन में युक्तियुक्त वृद्धि करने एवं आवश्यक संशोधन करने हेतु अपनी अनुशंसा एवं सहमति प्रदान की गई। पारित प्रस्तावों का अवलोकन कार्य दिवसों में जिला पंजीयक कार्यालय शहडोल एवं उपपंजीयक कार्यालय शहडोल, जयसिंहनगर एवं ब्यौहारी में किया जा सकता है।

19 मार्च तक प्रस्तुत कर सकते हैं सुझाव

नागरिक अपने सुझाव 19 मार्च तक जिला पंजीयक कार्यालय शहडोल में प्रस्तुत कर सकते। पारित प्रस्ताव केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड को प्रेषित किये जाएंगे जो अनुमोदन उपरान्त वर्ष 2025-26 के लिए अचल सम्पत्ति के बाजार मूल्य लागू हो जायेंगे। पारित प्रस्ताव में जिले की लगभग 573 लोकेशन में वृद्धि प्रस्तावित की गई है । शेष क्षेत्रों में दरें यथावत रखी गई हैं ।बैठक में जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रतिनिधि गजेंद्र श्रीवास्तव ,जिला पंजीयक अभिषेक सिंह बघेल ,अति मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत , मुख्य नगर पालिका अधिकारी, भाड़ा नियंत्रण अधिकारी , कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग, सहायक संचालक नगर निवेश , कार्यपालन अभियंता हाउसिंग बोर्ड , वन विभाग, उद्योग विभाग , तथा पंजीयन विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper