कलेक्टर ने अपने समक्ष कराया फुटबॉल मैदान का समतलीकरण…

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
कलेक्टर ने विचारपुर फुटबॉल मैदान का किया निरीक्षण, वितरित किए खेल सामग्री
– कलेक्टर डॉ. केदार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रीराम जी श्रीवास्तव ने आज संभागीय मुख्यालय शहडोल के ग्राम विचारपुर के फुटबॉल मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अपने समकक्ष फुटबॉल मैदान का समतलीकरण कराया तथा खिलाड़ियों से चर्चा कर आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक सुविधाए उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए की फुटबॉल मैदान के सामुदायिक भवन का रंगाई पुताई, दरवाजे, पार्टीशन,मैदान हेतु सीमांकन आदि के कार्य किए जाए। उन्होंने कहा कि फुटबॉल मैदान विचारपुर के चारों ओर बाउंड्री का भी निर्माण करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने फुटबॉल खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा खिलाड़ियों को फुटबॉल,किट सहित अन्य खेल सामग्री वितरित की।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अरविंद शाह, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह, सहायक संचालक खेल एन. आई. एस. फुटबॉल कोच श्री रईस अहमद,श्री आलोक सोंधिया सहित अन्य अधिकारी व फुटबॉल खिलाड़ी उपस्थित थे।


Subscribe to my channel
Comments are closed.