भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

युवाओं ने रखे पक्षियों के लिए सकोरे और गौवंश के लिए नाद….

215
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

जलदान से जीवनदान
– ग्रीष्मकाल के दौरान, युवाओं ने एक अनोखी पहल शुरू की। युवाओं द्वारा पक्षियों के लिए सकोरे और गौवंश के लिए नाद रखवाए जा रहे है इस पहल का उद्देश्य गर्मी के मौसम में पक्षियों और गौवंश को पेयजल उपलब्ध कराना।

इसी कड़ी में युवाओं द्वारा आयोजित यूआईटी उत्सव 2025 पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान गर्मी में पशु पक्षियों और पौधों के लिए जल उपलब्धता के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में पक्षियों के पेड़ों के शाखाओं में सकोरे और गौवंश के लिए नाद रखवाए गए। इस अवसर पर इंजीनियरिंग कॉलेज के माइनिंग विभाग के एच ओ डी श्री अमिताप मिश्रा, युवा टीम गौरव मिश्रा, प्रभाकर मिश्र, प्रकाश सेन, शिवनाथ द्विवेदी,रूपेश सार्थक आशीष साहित अन्य युवा ने भी अपना योगदान दिया।

इस पहल के साथ, युवाओं ने न केवल पक्षियों और गौवंश की मदद की, बल्कि उन्होंने पर्यावरण के प्रति भी जागरूकता बढ़ाई। यह एक अच्छा उदाहरण है कि कैसे हम अपने आसपास के जीव-जन्तुओं की मदद कर सकते हैं और पर्यावरण को संरक्षित कर सकते हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper