जल गंगा संवर्धन अंतर्गत ग्राम पंचायत साबों में लगाई गई चौपाल….

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शहडोल जिले में 30 जून 2025 तक जल को सहेजने, संरक्षण एवं संवर्धन हेतु जल संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले के समस्त जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतो में जल गंगा संवर्धन अभियान में लोगों ने उत्साह एवं उमंग के साथ जल का महत्व समझते हुए श्रमदान कर अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। जिसके तहत ग्राम पंचायत साबों में चौपाल लगाकर ग्राम वासियों को जल संरक्षण के विषय में बताया गया और अधिक से अधिक जल को संरक्षित करने का तरीका बताया गया साथ ही अधिक से अधिक पौघे लगाने का भी संदेश दिया गया। चौपाल में नवांकुर संस्था मातृ शक्ति महिला मण्डल से मीनू जैन, पेंटर आनन्द यादव, कैलाश पाण्डेय, दीप्ति पाण्डेय और बी.एस. डब्ल्यू, एम एस डब्ल्यू, के छात्र व महिलाएं उपस्थित रहीं।

Subscribe to my channel
Comments are closed.