भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय का होगा नामकरण

186
Above News

शहडोल -भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने स्थापना दिवस के अवसर पर बताया कि स्वाधीनता के बाद 1951 में जब पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, बलराज मधोक और दीनदयाल उपाध्याय ने जनसंघ बनाया था तब विरोधी उनकी हँसी उड़ाते थे कि ये क्या राजनीति करेंगे और जब 1980 में भाजपा की स्थापना हुई तो उनके ताने बढ़ते गये। उस दौर में अटल जी ने कहा था- अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। आज भाजपा सारी चुनौतियों को ध्वस्त करके भारतीय राजनीति की धुरी बन चुकी है, केंद्र सहित डेढ़ दर्जन राज्यों में सरकार है और साथ ही सबसे पुरानी पार्टी का दावा करने वाले पारिवारिक गिरोह अब ना केवल सत्ता को तरस रहे हैं बल्कि अपनी तथाकथित पारंपरिक सीटें भी गँवा बैठे हैं। अपनी 45 वीं वर्षगांठ मना रही भाजपा ने भारत की राजनीति में जो रास्ता चुना था, उस पर चलकर इसने सारी दुनिया को चकित किया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया है कि 6 अप्रैल दिन रविवार को दोपहर 12:00 बजे कमला नगर स्थित संभागीय मुख्यालय जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय में झंडा वंदन कर स्थापना दिवस मनाया जाएगा साथ ही पार्टी कार्यालय में प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा इस अवसर पर नवीन भाजपा कार्यालय का नामकरण शहडोल संभाग की प्रथम महिला भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा द्वारा भाजपा कार्यालय का नामकरण किया जाएगा इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के समस्त वरिष्ठ ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी गण इस कार्यक्रम में आवश्यक रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कर अपनी सहभागिता निभाएं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper