भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

दायित्वों के सही निर्वहन के लिए टीम वर्क आवश्यक – जनसंपर्क अधिकारी….

301
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

स्थानान्तरित जनसम्पर्क अधिकारी, सरल एवं सहज व्यक्तित्व के धनी

स्थानान्तरित जनसंपर्क अधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई
…..
संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय शहडोल में पदस्थ सहायक जन संपर्क अधिकारी श्री अरूणेंद्र सिंह को आज उनके जिला जनसम्पर्क कार्यालय उमरिया स्थानान्तरित होने पर संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय शहडोल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए जनसंपर्क अधिकारी श्री अरूणेंद्र सिंह ने कहा कि सरकारी दायित्वों के सही निर्वहन के लिए टीम वर्क आवश्यक होता हैं,टीम वर्क के माध्यम से एक दूसरे के विचारों और अनुभवों का आदान-प्रदान करते हैं, जिससे कार्यों की गुणवत्ता और गति दोनों में सुधार होता है। उन्होंने कहा कि मुझे जनसंपर्क कार्यालय शहडोल में कार्य करने का बहुत कम समय मिला लेकिन जितना भी समय मिला और जो भी कार्य किया उसमें सभी पत्रकारों, अधिकारी एवं कर्मचारियों का बेहतर सहयोग मिला यह मुझे हमेशा याद रहेगा। जनसम्पर्क कार्यालय के सोशल मीडिया हैंडलर श्री ओम जायसवाल ने कहा कि स्थानांतरित सहायक जनसम्पर्क अधिकारी श्री अरूणेंद्र सिंह एक सरल और सहज व्यक्तित्व के धनी के अधिकारी हैं, जिनकी कार्यशैली ने हम सभी को प्रभावित किया तथा सरकारी कार्याें को शांतिपूर्वक कैसे निर्वहन करें यह गूर सिखने को मिला। साथ ही फोटेाग्राफर श्री रामबली यादव, श्री रामावतार कोरी ने भी विदाई समारोह को सम्बोंधित किया। विदाई समारोह के दौरान स्थानांतरित जनसम्पर्क अधिकारी श्री अरूणेंद्र सिंह को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिंह भेंट कर सम्मानित किया गया। विदाई समारोह में जनसम्पर्क कार्यालय के श्री प्रेमलाल पनिका, श्री राजेश बैगा, श्री पवन वर्मा, श्री संतोष वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper