शहडोल जिले के ग्राम पंचायतो में किया गया ग्राम सभाओं का आयोजन

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय शहडोल
मध्यप्रदेश शासन
समाचार मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम के अंतर्गत प्रदेश में 14 अप्रैल 2025 से 18 अप्रैल 2025 तक ग्राम सभाओं का चरणबद्ध आयोजन किया जा रहा है। आज शहडोल जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर, जयसिंहनगर, ब्यौहारी, गोहपारू,बुढार के ग्राम पंचायतो में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। आयोजित ग्राम सभाओं में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 अंतर्गत बालिका की उम्र 18 वर्ष एवं बालक की उम्र 21 वर्ष से कम उम्र के विवाह नही किये जाने हेतु जागरूकता, बेटी बचाओं, बेटी पढाओं योजना पर चर्चा, स्कूलों और ऑगनवाडी केन्द्रों में स्वच्छ जल की उपलब्धता पर चर्चा, कुपोषण मुक्त ग्राम पर चर्चा, विभिन्न प्रकार की पेंशन योजनाओं में लाभ वाले हितग्राहियों की सूचियों का वाचन, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर (आरोग्यम) में प्रदाय की जाने वाली एवं स्वास्थ्य विभाग संबंधी योजनाओं पर चर्चा, शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्राम सभा के समक्ष रखना, ग्राम के स्वीकृत व प्रगतिरत निर्माण कार्यों संबंधी जानकारी का प्रस्तुतिकरण व चर्चा, ग्राम में छूटे हुए लक्षित/पात्र परिवारों का स्व-सहायता समूहों में शीघ्र समावेश कर ग्राम को परिपूर्ण करना एवं ग्राम के लक्षित परिवारों का समूहों में समावेश का वाचन तथा सत्यापन, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत महिला सदस्यों के नाम से स्वीकृति पर चर्चा सहित अन्य गतिविधियां आयोजित की गई।
समा. क्र. 128/ द्विवेदी
16 अप्रैल को आयोजित की जाएगी कलेक्टर कान्फ्रेंस
शहडोल 14अप्रैल 2025-कमिश्नर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल 2025 को प्रातः 11:00 से कमिश्नर कार्यालय के अमरकंटक सभागार में कलेक्टर कांफ्रेंस आयोजित की गई है। कलेक्टर कान्फ्रेंस में राजस्व विभाग के तहत राज्य में संभाग की स्थिति आरसीएमएस के अनुसार, नामांतरण,बटवारा, सीमांकन के प्रकरणों की न्यायालयवार समीक्षा, नक्शा तरमीम,डायवर्सन अभिलेख दुरुस्ती के प्रकरणों की तहसीलवार समीक्षा, साइबर तहसील के प्रकरणों की समीक्षा, भू अर्जन एवं भू आवंटन के प्रकरणों की समीक्षा, आरसीएमएस में लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों की समीक्षा, 1 से 2 वर्ष, 2 से 5 वर्ष तथा 5 वर्ष से अधिक लंबित प्रकरणों की समीक्षा, आरबीसी 6.4 के प्रकरणों की तहसीलवार समीक्षा, जनसुनवाई डैसबोर्ड तथा टीएल में चिन्हित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा, राजस्व के 100, 300 एवं 500 दिवस से अधिक लंबित सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण, न्यायालयीन अवमानना रिट याचिका के प्रकरणों, लंबित अनुकंपा नियुक्ति एवं पेंशन प्रकरण, राजस्व न्यायालय में दायरा पंजी, डिजिटिलाइजेशन की जिलेवार समीक्षा धारणाधिकार पी ओ एवं रीडर आईडी में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी। इसी प्रकार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत कार्य योजना एवं किए गए कार्य की समीक्षा सहित खाद्य विभाग, लोक शिक्षण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जनजाति कार्य विभाग, ई ऑफिस के क्रियान्वयन एवं विभिन्न विभाग के अंतर्गत पीएम जनमन योजना अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों की भी समीक्षा की जाएगी।
समा. क्र. 129/ द्विवेदी
गांव में विचरण कर रही बाघिन पिंजरे में कैद, इंलोजर में रखकर किया जाएगा व्यवहार का अध्ययन
…
शहडोल 14 अप्रैल 2025: बाघों के लिए प्रसिद्ध उमरिया जिले के राष्ट्रीय बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धनोखर बफर परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरिया एवं सेमरिया में विचरण कर रही मादा बाघिन को पी एफ 112, बीट पिपरिया, रेंज धमोखर से पार्क प्रबंधन ने सोमवार की सुबह पिंजरे में कैद कर लिया है,पार्क की रेस्क्यू टीम सुबह से विभागीय हाथी एवं एक्सपर्ट टीम की मदद से बाघिन को जंगल में ढूंढना शुरू कर दिया,बाघिन के मिलने के बाद उसे ट्रेंकुलाइज कर बेहोश किया गया फिर पिंजरे में कैद कर वन्य जीव चिकित्सकों की निगरानी में विशेष वाहन से इनक्लोजर लाकर छोड़ दिया गया है।
रेस्क्यू की गई बाघिन को फिलहाल पार्क प्रबंधन ने इनक्लोजर में रखा है जहां एक्सपर्ट वन्य जीव चिकित्सक रोजाना उसके स्वभाव का अध्ययन करेंगे और अनुकूल पाए जाने पर जंगल में छोड़ेंगे।रेस्क्यू के दौरान उपसंचालक BTR, सहायक संचालक धमोखर, सहायक संचालक ताला, वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी, रेंजर धमोखर, रेस्क्यू प्रभारी रेंजर पतौर, रेस्क्यू टीम ओर धमोखर फील्ड स्टाफ मौजूद रहे।
समा. क्र. 130/ द्विवेदी
जल ही जीवन है
..
रंगोली बनाकर दिया गया जल संरक्षण का संदेश
शहडोल 14 अप्रैल 2025-“जल ही जीवन है”कलेक्टर डॉ.केदार सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिले में 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले मे प्रत्यके नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतों में आम जन के सहयोग से जल को सहेजन एवं संरक्षण हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत शहडोल जिले के जयसिंहनगर में जल का संरक्षण करनें एवं जल का महत्व बताने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सीएमसीएलडीपी बीएसडब्ल्यू छात्राओ द्वारा रंगोली बनाकर जल संरक्षण का संदेश दिया गया।
समा. क्र. 131/ द्विवेदी
“बूंद-बूंद में छिपा है जीवन का सार”
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए जा रहे कार्य
…
शहडोल 14 अप्रैल 2025. “बूंद-बूंद में छिपा है जीवन का सार” शहडोल जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायतो में जल संरक्षण के कार्य कराए जा रहे हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान जल के एक एक बूंद को सहेजने के लिए 30 जून 2025 तक अभियान चलाया जा रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शहडोल के ग्राम कुमारी में बरसात के जल का संचयन करने हेतु सफाई का कार्य किया गया। इसी प्रकार ग्राम खाम्हीडोल में तालाब के जीर्णोद्धार के कार्य किए गए।
समा. क्र. 132/ द्विवेदी
डॉ.भीमराव अंबेडकर समानता आधारित समाज की रखी नींव
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की मनाई गई जयंती
शहडोल 14 अप्रैल 2025:- संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती विकासखंड ब्यौहारी के नगर विकास प्रस्फुटन समिति खाड बाणसागर में डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर मनाई गई। इस अवसर पर जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पांडे ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि कि डॉ.भीमराव रामजी अंबेडकर का 14 अप्रैल 1891, महू, मध्य प्रदेश में हुआ था। डॉ. भीमराव अंबेडकर भारत के एक महान समाज सुधारक, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री और भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पकार थे। डॉ. अंबेडकर का जीवन प्रेरणादायक है, उन्होंने सामाजिक अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाई और समानता आधारित समाज की नींव रखी और वे अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे और भारतीय समाज में समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की स्थापना का सपना देखा।
इस अवसर पर एवं डी पी एस पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक त्रिलोचन प्रसाद त्रिपाठी, मुख्यमंत्री सामुदायिक क्षमता विकास कार्यक्रम के मेंटर्स हीरालाल साहू, रामेश्वर पाल, जिसमें उपस्थित श्रीमती दुर्गा केवट, पुष्पेंद्र सिंह, शिवानी रजक, पूर्णिमा रावत, सामाजिक कार्यकर्ता अजय जायसवाल, नागेंद्र पांडे, श्री विपिन ताम्रकार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
समा. क्र. 133/ द्विवेदी
“तालाबों और कुओं को साफ रखे वर्षा जल संचयन करें”
…
दीवार लेखन कर महिलाएं बता रही जल का महत्व
….
शहडोल 14 अप्रैल 2025- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में शहडोल जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान प्रगति पर है।
जल गंगा संवर्धन अभियान अब जन अभियान बनता जा रहा है । जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जनप्रतिनिधि,व्यापारी, गणमान्य नागरिक, जन अभियान परिषद, स्वयं सेवी , समाजसेवी जल का संरक्षण करने का संदेश दे रहे है ।
इसी कड़ी में शहडोल जिले के ब्यौहारी की महिलाओं ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल का महत्व बताने के लिए दीवार पर नारे लिखे गए हैं तथा जल के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने में अपनी माहिती भूमिका निभा रही हैं। दीवार लेखन में “तालाबों और कुओं को साफ रखे वर्षा जल संचयन करें “खेतों में तालाब बनाना है वर्षा जल को बचाना है” खेत का पानी खेत में गाँव का पानी गाँव में” जैसे अन्य स्लोगन प्रदर्शित किए गए।
समा. क्र. 134/ द्विवेदी
पण्डित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया–जिसका विषय “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” था।
शहडोल 14 अप्रैल 2025 – पण्डित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय, शहडोल परिसर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” विषयक व्याख्यान माला का आयोजन भव्य रूप से किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के सभागार में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक आर. एन. सिंह ने कहा कि “डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान को सामाजिक न्याय की भावना से ओतप्रोत किया है, और यह हम सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि हम संविधान के मूल्यों का सम्मान करें और उन्हें जीवन में आत्मसात करें।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलगुरु प्रो. रामशंकर ने कहा, “संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि यह हमारे स्वाभिमान का प्रतीक है। डॉ. अंबेडकर ने जिस समावेशी समाज की कल्पना की थी, उसे साकार करने की जिम्मेदारी आज हमारे कंधों पर है।”बाबा साहेब का दर्शन समाज के लिए आज भी दर्पण है समाज के लिए सदैव समरसता के समर्थक कभी भी हिंसक विरोध के समर्थक नहीं थे।उनका मूल उद्देश्य भारत की आत्मा को जगाना और शिक्षित समाज के द्वारा देश को आगे ले जाना था।
विशिष्ट अतिथि एवं मुख्यवक्ता डॉ. प्रियंका मार्को ने डॉ. अंबेडकर के शैक्षिक योगदानों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “वे ज्ञान और विचारों के महासागर थे, और आज के युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।”उनका मानवतावादी दृष्टि कोण उन्हें पूजनीय बनाता है।शिक्षा के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य देश के विकास में आज भी प्रासंगिक है। संविधान के निर्माण में अधिकारों की व्यापक व्यवस्था उनके दृष्टि का व्यवहारिक प्रतीक प्रतीत होता है।
विशिष्ट अतिथि डॉ. ममता प्रजापति ने अपने विचारों को रखते हुए कहा कि यह गौरव की बात है हमारे मध्यप्रदेश के महू के लाल ने भारत के निर्माण में अपने अवदान से
स्वर्णिम इतिहास बनाया 32 डिग्री के साथ आठ भाषाओं का ज्ञान उन्हें महान बनाता है। उनके शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र पर विस्तृत प्रकाश डाला।
डॉ. प्रवीण शर्मा ने अंबेडकर के आर्थिक दृष्टिकोण और सामाजिक परिवर्तन में उनके योगदान पर बात की, और कहा उनका चिंतन हम सबको अपने जीवन में उतारना चाहिए ।वहीं डॉ. सुनीता बाथरे ने संविधान में वर्णित अधिकारों और कर्तव्यों पर विस्तृत जानकारी दी।और कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर ने धारा 370 का विरोध किया था और उनकी खुद के पुस्तकालय में लगभग 50000 किताबें थी ।
कार्यक्रम की संयोजक एवं परिसर प्रभारी डॉ. गीता सराफ ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि “डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उनके समय में थे। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर एक समतामूलक समाज की स्थापना करनी है।”
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ गीता सराफ ने किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, शोधार्थी, एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सभागार में अंबेडकर जी के जीवन पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसने विद्यार्थियों में विशेष रुचि उत्पन्न की।
कार्यक्रम का समापन संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन के साथ हुआ, जिसने सभी में एक नई ऊर्जा और संविधान के प्रति सम्मान का भाव भर दिया।
समा. क्र. 135/ द्विवेदी
ब्यौहारी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतो में ग्राम सभाओं का किया गया आयोजन
शहडोल 14 अप्रैल 2025:- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री विजय सिंह ने जानकारी दी है कि ब्यौहारी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत अल्हरा, जमुनी, विजय सोता सहित अन्य ग्राम पंचायतो में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। साथ ही संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती भी मनाई गई।
आयोजित ग्राम सभाओं में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 अंतर्गत बालिका की उम्र 18 वर्ष एवं बालक की उम्र 21 वर्ष से कम उम्र के विवाह नही किये जाने हेतु जागरूकता, बेटी बचाओं, बेटी पढाओं योजना पर चर्चा, स्कूलों और ऑगनवाडी केन्द्रों में स्वच्छ जल की उपलब्धता पर चर्चा, कुपोषण मुक्त ग्राम पर चर्चा, विभिन्न प्रकार की पेंशन योजनाओं में लाभ वाले हितग्राहियों की सूचियों का वाचन, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर (आरोग्यम) में प्रदाय की जाने वाली एवं स्वास्थ्य विभाग संबंधी योजनाओं पर चर्चा, शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
समा. क्र. 136/ द्विवेदी
रबी विपणन वर्ष 2025-26 में गेहूं उपार्जन का कार्य 05 मई 2025 तक
शहडोल 14 अप्रैल 2025-जिला आपूर्ति नियंत्रक ने जानकारी दी है कि शहडोल जिले में
रबी विपणन वर्ष 2025-26 में गेहूं उपार्जन का कार्य 05 मई 2025 तक किया जाना है। गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रू. एवं म.प्र. सरकार का बोनस 175 रूपये कुल 2600 रूपये में प्रति क्विंटल पर गेहूं उपार्जन किया जायेगा। गेहूं उपार्जन केवल पंजीकृत किसानों से ही किया जावेगा। जिले में 9880 किसानों द्वारा गेहूं विक्रय के लिए पंजीयन कराया गया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि गेहूं विक्रय के लिए अब तक कुल 190 किसानों द्वारा स्लॉट बुकिंग कराई जा चुकी है। जिन किसानों का गेहूं समर्थन मूल्य पर विक्रय हेतु तैयार हो गया है, वे किसान स्लॉट बुक कराकर निर्धारित तिथि में ही अपने तहसील अन्तर्गत नजदीकी उपार्जन केन्द्र में जाकर गेहूं विक्रय कर सकते है। किसान शनिवार एवं रविवार (सप्ताह में पूरे दिन) भी अपना स्लॉट बुक कराकर गेहूं विक्रय कर सकते है। किसानों से अनुरोध है कि गेहूं साफ-सुधरा, अच्छी गुणवत्ता एवं सुखाकर विक्रय हेतु केन्द्रों पर लावे, जिससे उनका गेहूं अमानक न हो और नियमानुसार गेहूं खरीदी हो सके तथा किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नही हो। उन्होंने बताया कि अब तक समिति छतबई, सोहागपुर, सिंहपुर एवं दियापीपर (बोचकी) द्वारा 10 किसानों से 1280 किंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। किसानों से अनुरोध है कि साफ-सुथरा गेहूं नजदीकी उपार्जन केन्द्रों में लाकर विक्रय कर सकते है।
समा. क्र. 137/ द्विवेदी

Subscribe to my channel
Comments are closed.