भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

दीवार लेखन कर महिलाएं बता रही जल का महत्व….

339
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

“तालाबों और कुओं को साफ रखे वर्षा जल संचयन करें”…

– कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में शहडोल जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान प्रगति पर है। जल गंगा संवर्धन अभियान अब जन अभियान बनता जा रहा है । जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जनप्रतिनिधि,व्यापारी, गणमान्य नागरिक, जन अभियान परिषद, स्वयं सेवी , समाजसेवी जल का संरक्षण करने का संदेश दे रहे है । इसी कड़ी में शहडोल जिले के ब्यौहारी की महिलाओं ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल का महत्व बताने के लिए दीवार पर नारे लिखे गए हैं तथा जल के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने में अपनी माहिती भूमिका निभा रही हैं। दीवार लेखन में "तालाबों और कुओं को साफ रखे वर्षा जल संचयन करें "खेतों में तालाब बनाना है वर्षा जल को बचाना है" खेत का पानी खेत में गाँव का पानी गाँव में" जैसे अन्य स्लोगन प्रदर्शित किए गए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper