भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं

278
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

कलेक्टर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई

– कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में शहडोल जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं व शिकायतें सुनी तथा निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
जनसुनवाई में सोहागपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत पिपरिया के सरपंच, उपसरपंच सहित अन्य लोगों ने कलेक्टर को आवेदन देकर बताया कि उनके ग्राम पंचायत पिपरिया के वार्ड क्रमांक 12,13, 14, एवं 15 में लगभग 100 से अधिक घर की बस्ती है। जिसमें बिजली सप्लाई हेतु केवल एक ट्रान्सफर्मर लगा हुआ है एवं सभी घरों में बिजली का कनेक्शन एक ही ट्रांसफर्मर से दिया गया। उन्होनें बताया कि एक ट्रांसफार्मर से उनकी बस्ती के सभी घरों के लिए पर्याप्त मात्रा में बिजली की सप्लाई नहीं कर पा रहा हैं जिस कारण से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं। उनका कहना था कि उनकी बस्ती में एक और ट्रांसफार्मर लगा दिया जाए। जिस पर कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में राहुल प्रजापति, आकाश वर्मन, शनि चौधरी एवं सत्यम वर्मन ने संयुक्त रूप से कलेक्टर को आवेदन हेते हुए बताया कि वे लगभग 18 महीने से जिला जेल के सामने अलग-अलग प्रकार के फूड स्टॉल लगाते आ रहे हैं एवं उनकी आय का एक मात्र साधन फूड स्टॉल ही है, जिससे उनके परिवार का पालन पोषण हो रहा है। उन्होनें बताया कि 09 अप्रैल 2025 को नगरपलिका द्वारा फूड स्टॉल हटाने का निर्देश दिया गया था। जिसके बाद अभी तक हमारा फूड स्टॉल नहीं लगा है। जिस कारण से हमारी आय का साधन ही समाप्त हो गया है एवं परिवार का पालन पोषण करने में काफी समस्याओं का समना करना पड़ रहा है। उनका कहना था कि उन्हें पुनः स्टाल लगाने की अनुमति प्रदान की जाए। जिस पर कलेक्टर ने नगरपालिका अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार कलेक्टर ने जन सुनवाई में अन्य आवेदनों की भी सुनवाई की तथा संबंधित अधिकारियों की ओर आवेदन प्रेषित कर निराकरण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अरविंद शाह, डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper