अध्यक्ष, म.प्र. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने बालक छात्रावास का किया निरीक्षण

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने संभागीय मुख्यालय शहडोल के सोहागपुर थाना के पास स्थित बालक छात्रावास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने छात्रावासी बालको से संवाद किया तथा समस्याएं जानी। छात्रावासी बालको की मांग पर अध्यक्ष ने बालक छात्रावास तक आने जाने के लिए सड़क मार्ग का निर्माण एवं छात्रावास में बालको की पढाई की सुविधा बढाने हेतु वाई फाई सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देष संबंधित अधिकारी को दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देष दिए कि गर्मी के मौसम में कूलर, शीतल पेयजल सहित अन्य आवष्यक व्यवस्था सुनिष्चित करें। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों की सूची भी अपडेट करें। साथ ही मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने छात्रावास के रहवासी कक्षों तथा निर्माणाधीन कार्याें का भी निरीक्षण किया तथा आवष्यक निर्देष दिए। इस अवसर सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग श्रीमती आषा द्विवेदी, छात्रावास अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

Subscribe to my channel
Comments are closed.