पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय में छात्रों ने शुरू की एक्वेरियम परामर्श सेवा…

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय, शहडोल के मत्स्य विज्ञान विभाग के छात्रों ने एक अभिनव पहल करते हुए ‘एक्वेरियम परामर्श सेवा’ की शुरुआत की है। यह सेवा मत्स्य विभागाध्यक्ष प्रो. अमित निगम के सहयोग एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. वंदना राम के मार्गदर्शन में आरंभ की गई है। इस पहल का उद्देश्य सजावटी मछलियों, जल पौधों, एक्वेरियम की स्थापना एवं रखरखाव, जलजीव औषधियों और संबंधित उपकरणों के विषय में विशेषज्ञ सलाह और सहायता प्रदान करना है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रामशंकर ने स्वयं जलीय पौधे को खरीदकर इस सेवा की औपचारिक शुरुआत की।

Subscribe to my channel
Comments are closed.