संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय शहडोलमध्यप्रदेश शासनसमाचार
विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
राजस्व संबंधी समस्त कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किये जाए- आयुक्त
आरसीएमएस, नामातंरण, बंटवारा,सीमाकंन, नक्शा तरमीम, डायवर्सन के प्रकरणों की पीठासीन अधिकारीवार की गई समीक्षा
आरबीसी के प्रकरणों में प्रभावित परिवारों को तत्कालिक सहायता देने के आयुक्त ने दिए निर्देश
शहडोल 16 अप्रैल 2025- राजस्व संबंधी समस्त कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किये जाएं। शासन द्वारा आरसीएमएस, नामातंरण, बंटवारा,सीमाकंन, नक्शा तरमीम, डायवर्सन के प्रकरणों के निराकरण की समय-सीमा में तय की गई है। संबंधित न्यायालयों के पीठासीन अधिकारी नियमित रूप से न्यायालय में बैठे तथा प्रकरणों का निराकरण करें। जिन न्यायालयों में 10 प्रतिशत से कम प्रकरणों का निराकरण हुआ है उनके पीठासीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी की जाए। संबंधित एसडीएम नियमित रूप से तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार न्यायालयों का निरीक्षण करें तथा समय-सीमा से बाह्य प्रकरणों के निराकरण के संबंध में पीठासीन अधिकारियों को निर्देशित करे यह निर्देश आयुक्त शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने आयुक्त कार्यालय के अमरकंटक कक्ष के सभागार में आयोजित कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों को दिए। बैठक में कलेक्टर शहडोल डॉ. केदार सिंह, कलेक्टर उमरिया श्री धरणेंद्र जैन, अपर कलेटर अनूपपुर,संभाग के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तथा एसडीएम उपस्थित रहें।
आयुक्त शहडोल संभाग ने कहा कि शासन द्वारा आरबीसी में प्रभावित परिवारों को तत्कालिक सहायता देने का प्रावधान किया गया है। संबंधित अधिकारी ऐसे प्रकरणो में संवेदनशीलता बरतें तथा यथासंभव शीघ्रता के साथ सहायता राशि उपलब्ध कराएं। आपने नक्शा तरमीम, डायवर्सन, अभिलेख दुरुस्ती, धारणाधिकार के प्रकरणों की भी समीक्षा की तथा उनके निराकरण के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित कलेक्टरो को प्रकरणों का निराकरण करने, ऐसे पेंशन के प्रकरण जो वेतन निर्धारण या विभागीय जांच के कारण निराकरण के लिए लंबित है उन्हें शीघ्र निराकरण कराएं। इसी तरह राजस्व से संबंधित जो प्रकरण न्यायालयों में दर्ज है उनका जवाबदावा समय पर प्रस्तुत कर दिया जाए। शासकीय सेवको की सेवा पुस्तिकाएं अपडेट रखी जाए जिससे वे अपने क्लेम के भुगतान हेतु भटकना नही पडे़। जनसुनवाई एवं समय-सीमा के पत्रो पर त्वरित कार्यवाही कर निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
आयुक्त ने ई-आफिस के संचालन के प्रगति की समीक्षा करते हुए एक सप्ताह के भीतर प्रत्येक कार्यालय में प्रक्रिया प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।
समा. क्र. 161/ द्विवेदी
शालेय राष्ट्रीय फुटबाल 14 वर्ष आयु वर्ग में चयनित खिलाड़ियों को कमिश्नर ने दी शुभकामनाएं
शहडोल 16 अप्रैल 2025:- शालेय राष्ट्रीय फुटबाल 14 वर्ष आयु वर्ग में कुमारी दिव्या बैगा, प्रीतम कुमार, भास्कर चौहान, यशवर्धन भंडारी का चयन होने पर कमिश्नर शहडोल संभाग शहडोल श्रीमती सुरभि गुप्ता, कलेक्टर शहडोल डॉ. केदार सिंह, कलेक्टर उमरिया धरणेन्द्र कुमार जैन ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही खिलाड़ियों को खेल सामग्री भी प्रदान की।
सहायक संचालक खेल (एन आई एस)फुटबॉल कोच श्री रईस अहमद ने बताया कि शालेय राष्ट्रीय फुटबाल 14 वर्ष आयु वर्ग बालक, बालिका, प्रतियोगिता का आयोजन कोल्हापुर( महाराष्ट्र )में दिनांक 25 से 29 अप्रैल 2025 तक आयोजित होगा
जिसका प्रि नेशनल कोचिंग कैंप 18 से 22 अप्रैल 2025 तक सतना में आयोजित होगा, शालेय राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन खालवा, (खण्डवा), में आयोजित किया गया था ,जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मध्य प्रदेश फुटबॉल टीम इन खिलाड़ियों क चयन किया गया,चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे उनके नाम है, प्रीतम कुमार पिता विजय कुमार कक्षा 8 दक्षिण पूर्व मध्य मिश्रित हाई स्कूल रेलवे शहडोल ,भास्कर चौहान पिता महोदवे राज कक्षा 8 महर्षि विद्या मंदिर स्कूल शहडोल , यशवर्धन भंडारी पिता कमलेश कक्षा 7 गुड शेफर्ड कन्वेंट स्कूल शहडोल के नाम शामिल है।
समा. क्र. 162/ द्विवेदी
वायरमेन की परीक्षा हेतु आवेदन 30 अप्रैल तक
शहडोल 16 अप्रैल 2025:- संभागीय अनुज्ञापन समिति (विद्युत) संभाग ने जानकारी दी है जिला-शहडोल/अनुपपुर/उमरिया/कटनी/पन्ना/मंडला/डिंडोरी के क्षेत्रांतर्गत अनुभवधारी व्यक्तियों के लिए माह जुलाई 2025 में वायरमेन परीक्षा (ब) श्रेणी विद्युत लायसेंस हेतु) केन्द्र शहडोल पर आयोजित की जा रही है। इस हेतु अर्हता प्राप्त (कम से कम दो वर्ष का संबधित विषय का व्यावहारिक अनुभव जो कि पिछले 5 वर्ष के भीतर का हो) उम्मीद्वार परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु आवेदन अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025 तक Esd.mponline.gov.in की वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर सकते है। परीक्षा घरेलू, औद्योगिक, शिरोपरि एवं भूमिगत विषयों के लिये आयोजित की जावेगी। जिन विषयों में परीक्षा में शामिल होना हैं ऐसे सभी विषयों हेतु पृथक-पृथक अवधि अनुभव प्रमाण पत्र में दर्शायी होना चाहिये। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष-07652 240797 पर संपर्क कर सकते है।
समा. क्र. 163/ द्विवेदी
अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों हेतु शैक्षणिक सत्र हेतु आवेदन ऑनलाइन
….
शहडोल 16 अप्रैल 2025:- सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंहा ने जानकारी दी है कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 का प्रवेश डाटा/फीस डाटा लाईन डिपार्टमेंट द्वारा अपलोड करना शेष है जिस हेतु MPTAASC पोर्टल पर प्रवेश डाटा/फीस डाटा अपलोड करने तथा नवीन एवं नवीनीकरण के आवेदन अप्लाई की तिथि बड़ाकर दिनांक 30/04/2025 तक निर्धारित की गई है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में अध्ययनरत विद्यार्थियों के नवीन एवं नवीनीकरण के लंचित आवेदन किये जाने हेतु तिथी दिनांक 01/04/2025 से 30/04/2025 तक निर्धारित की गई है।
समा. क्र. 164/ द्विवेदी
जल अमूल्य है, इसे बचाना हम सभी की जिम्मेदारी- कलेक्टर
कोई भी बच्चों षिक्षा से न रहे वंचित, करे प्रयास- कलेटर
पानी की एक-एक बूंद सहजेने व महत्व बताने जन-प्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने लगाई चौपाल
शहडोल 16 अप्रैल 2025- जल के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए चलाया जा रहा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलेक्टर डॉ. केदार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियो एवं अधिकारियों की उपस्थिति में शहडोल जिले के जनपद पंचायत पड़मनिया खुर्द में लोगों को पानी की एक-एक बूंद सहजेने एवं जल का महत्व बताने के लिए जन चौपाल लगाई गई। जन चौपाल को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि जल के बीना जीवन संभव नही है, जल अमूल्य है, इसे बचाने के लिए हम सभी को सामूहिक प्रयास करना होगा, जल को बचाने के लिए केवल एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नही बल्कि हम सभी कि जिम्मेदारी है कि आने वाले पीढ़ियों के लिए पानी का संचयन करंे। उन्होंने कहा कि
ग्राम पड़मनिया खुर्द जो कि एक आदर्श ग्राम के रूप में चयनित है ग्रामवासियों का यह प्रयास होना चहिए कि यह ग्राम के आस-पास के गांवों के लिए यह ग्राम रोल मॉडल बने, आपसी भाईचारा इतना हो कि इस ग्राम में न तो विवाद हो और न ही कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित रहें। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेते हुए शत-प्रतिशत शिक्षित ग्राम बने ऐसा ग्रामवासियों को प्रयास करना चाहिए तथा जिला प्रषासन द्वारा ग्राम के विकास के लिए निरंतर सहयोग प्रदान किया जाएगा।
जन चौपाल को प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री नरेंद्र सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अरविंद शाह, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय ने भी सम्बोंधित कर वर्षा के जल को संचयन करने एवं जल का महत्व बताया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती कमलेशिया बैगा, उपसरपंच अनिल साहू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेष मिश्रा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंहा, उपसंचालक कृषि श्री आर पी झारिया, नायब तहसीलदार श्री राजकुमार कोल, जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक प्रिया सिंह, ममता सोनी, राहुल द्विवेदी उपयंत्री सुभाष भारती,पटवारी श्रीमती पुष्पा पटेल, श्रीमती राजकुमारी सिंह,सचिव हेमराज बैगा, ग्राम रोजगार सहायक शशिकांत द्विवेदी, रामभजन गुप्ता, धनीराम चौरसिया,मुरलीप्रसाद साहू,गिरधारी लाल नापित,बाबूलाल गुप्ता, अनिरुद्ध शर्मा,संजय नापित, विक्रेता अजय गुप्ता,सुब्रत द्विवेदी एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों के साथ एमएसडब्लू,बीएसडब्लू के छात्र एवं काफी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थें।
समा. क्र. 165/ द्विवेदी
आओ बचाएं जल, करे सुरक्षित कल
ब्यौहारी के आखेटपुर में लोगों ने उत्साहपूर्वक बोरी बंधान कार्य में किया श्रमदान
शहडोल 16 अप्रैल 2025- आओ बचाएं जल, करे सुरक्षित कल पानी बचाओ कल के लिये पानी की बर्बादी जीवन की बर्बादी जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल संरक्षण हेतु जन भागीदारी, जनप्रतिनिधियों जन अभियान परिषद के सदस्यों, समाजसेवी व अन्य लोगों के सहयोग से जल संग्रहण संरचनाओं के जीर्णाेद्धार, नदी नालों की सफाई, बोरी बंधान तालाबों का गहरीकरण जैसे अन्य कार्य निरंतर किये जा रहे है। शहडोल जिले के जनपद पंचायत ब्यौहारी के ग्राम आखेटपुर में पानी की एक-एक बूंद सहजेने के लिए, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, समाजसेवी सहित अन्य लोगों द्वारा बोरी बंधान एवं नदी नाला सफाई कार्य में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए श्रमदान किया तथा जल संरक्षण का संदेश दिया।
श्रमदान कार्य में जिला पंचायत सदस्य श्री पुष्पेंद्र पटेल, जनपद सदस्य श्री अरविंद पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजय सिंह, जन अभियान परिषद के सदस्य श्री हीरालाल साहू, ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव, स्व-सहायता समूह की महिलाएं सहित अन्य लोगों ने सहभागिता निभाई।
समा. क्र. 166/ द्विवेदी
अपर कलेक्टर बालक छात्रावास विचारपुर का किया निरीक्षण
शहडोल 16 अप्रैल 2025- अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह ने संभागीय मुख्यालय शहडोल के छात्रावास विचारपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने कहा कि बालक छात्रावास में रह रहे बालको को निर्धारित मीनू के अनुसार नाश्ता, भोजन उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि भोजन की गुणवत्ता बेेहतर हो यह भी सुनिश्चित करें। साथ ही अपर कलेक्टर ने बालक छात्रावास के किचेन कक्ष का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता परखी।
समा. क्र. 167/ द्विवेदी
मिशन परिवार विकास पखवाडा रैली व कार्यशाला सम्पन्न
शहडोल 16 अप्रैल 2025- राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत परिवार नियोजन की सेवाओं के प्रति जागरूकता हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो में रैली निकाली गई एवं कार्यषाला का आयेाजन किया गया। इस अवसर स्वास्थ्य अधिकारी-2 डॉ. एसडी कंवर, डीटीओ डॉ. वाई पासवान, डीपीएचएन श्रीमती वंदना डोंगरे सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रर्ता मौजूद रहें।
समा. क्र. 168/ द्विवेदी
Subscribe to my channel
Comments are closed.