भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

युवा टीम द्वारा चलाया गया पक्षी मित्र अभियान सराहनीय- पुलिस उप महानिरीक्षक

156
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

युवाओं ने डीआईजी को भेंट किया सकोरा

पुलिस उप महानिरीक्षक शहडोल रेंज सुश्री सविता सोहाने को युवाओं ने गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए सकोरा व तुलसी का पौधा भेंट किया। इस अवसर पर डीआईजी शहडोल रेंज सविता सोहाने ने कहा कि पक्षी मित्र अभियान व भीषण गर्मी में जल प्रदान करना युवा टीम उमरिया की सराहनीय पहल है।

डीआईजी ने कहा कि पानी अनमोल है, इसके बिना जीवन संभव नहीं है। दिनों दिन बढ़ती गर्मी के चलते आज बेजुबान पशु-पक्षियों के समक्ष दाना और पानी की समस्या आ गई है। हम इंसान को भूख और प्यास की तड़प व्याकुल कर देती है, तब यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि बेजुबान पशु-पक्षियों की क्या हालत होती होगी। उन्होंने कहा कि गर्मी के चार महीने हम उनके लिए अपने घर और आसपास दाना-पानी की व्यवस्था कर दें, तो इससे बड़ा पुण्य का और कोई दूसरा काम नहीं होगा। जिस प्रकार हम अपने घरों में छोटे बच्चे का पालन पोषण कर उसके युवा होने में अपनी पूरी सामर्थ्य क्षमता का योगदान देते है। पर्यावरण को संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। पर्यावरण संरक्षण हेतु हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। हम सभी का फर्ज बनता है कि पृथ्वी की खूबसूरत और हरा-भरा बनाए रखने के लिए कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं। जिस प्रकार पर्यावरण संरक्षण का कार्य हम सभी मिलकर करते हैं उसी प्रकार हम सभी को पशु पक्षियों के संरक्षण का भी कार्य करना होगा जिससे हमारा पर्यावरण संतुलित रहे।इस अवसर पर पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी, पर्यावरण मित्र खुशी सेन, शिखा बर्मन व सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper