कमिश्नर ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
कमिश्नर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई
– -कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता की उपस्थिति में आज कमिश्नर कार्यालय शहडोल के अमरकंटक सभाकक्ष में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने शहडोल संभाग के दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी और समस्याओं तथा शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियेां को दिए।
जनसुनवाई में बेला बाई सिंह पति ललन सिंह निवासी ग्राम पंचायत पड़मनिया तहसील पुष्पराजगढ़ जिला अनूपपुर ने कमिश्नर को आवेदन देतु हुए बताया कि उनके पति ललन सिंह की मृत्यु 2024 में हो गई थी, उनके पति के नाम से संबंल कार्ड बना हुआ है पति की मृत्यु के बाद उन्होंने संबंल योजना के तहत मिलने वाली राशि के लिए आवेदन किया हैं। किन्तु अभी तक उन्हें संबल योजना के तहत राशि नहीं मिल पाई है। उनका कहना था कि उन्हें संबल योजना के तहत मिलने वाली राशि का दिलाई जाए। जिस पर कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने संबंधित विभाग की ओर आवेदन प्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार जनसुनवाई में राजस्व से संबंधति, पीएम किसान, पीएम आवास, सीएम किसान, आर्थिक सहायता, खाद्य, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, जनजातीय विभाग सहित शासन द्वारा संचालित अन्य योजनाओं से संबंधित शिकायतों के आवेदन प्राप्त हुए जिनका निराकरण हेतु कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने संबंधित विभाग के अधिकारियेां की ओर आवेदन प्रेषित कर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

Subscribe to my channel
Comments are closed.